Jharkhand: सोमवार दोपहर नारायणपुर प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट के पास अचानक एक सफेद कोबरा सांप देखे जाने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने देखते ही इसकी सूचना वन विभाग को दी। कुछ ही मिनटों में वनरक्षक पलक कुमार माल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
Read more: कोविड की वापसी पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जारी किए कड़े निर्देश
वनरक्षी पलक कुमार ने बताया कि कोबरा सांप को सुरक्षित पकड़ने में उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन कर सफेद कोबरा को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। इस दौरान आसपास के लोग उत्सुकता से यह नजारा देख रहे थे।
वन विभाग ने सभी लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के सांप या जंगली जीव को नुकसान न पहुंचाएं। यदि कहीं भी सांप दिखाई दें तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें। वनरक्षक हमेशा रेस्क्यू के लिए तत्पर रहते हैं और वे पर्यावरण के हित में काम करते हैं।












