Ranchi News: रांची, 16 जून 2025 — झारखंड की राजधानी रांची में अंजुमन इस्लामिया रांची को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। अंजुमन बचाओ मोर्चा ने वक्फ बोर्ड से वर्तमान कमेटी को भंग कर संस्था का टेकओवर करने और जल्द से जल्द निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है।
तीन वर्षों से नियमों की अनदेखी कर रही मौजूदा कमेटी
प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि अंजुमन इस्लामिया की मौजूदा कमेटी पिछले तीन वर्षों से बायलॉज और वक्फ अधिनियम का खुला उल्लंघन कर रही है। इस दौरान ना कोई आमसभा बुलाई गई, ना ही आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। ज्ञापन में बताया गया कि बायलॉज के अनुसार हर तीन महीने में मजलिस-ए-मुंतजिमा की बैठक अनिवार्य है, लेकिन मौजूदा कमेटी ने तीन सालों में एक बार भी यह बैठक नहीं की।
read more: Fake army seal scandal: भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश
समय पर चुनाव नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन
अंजुमन बचाओ मोर्चा के संयोजक रमजान कुरैशी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द चुनाव की घोषणा नहीं की गई, तो संगठन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा।
चुनाव संयोजक की नियुक्ति और ग्रामीण भागीदारी की मांग
प्रतिनिधिमंडल ने 7 सूत्री मांगपत्र के माध्यम से वक्फ बोर्ड से यह भी आग्रह किया है कि जल्द से जल्द इलेक्शन कंवेनर की नियुक्ति की जाए, चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संचालित की जाए, ग्रामीण क्षेत्रों को अंजुमन के कार्यक्षेत्र में शामिल किया जाए और उन्हें मतदान का अधिकार दिया जाए.

read more: हथियार के साथ धराए व्यक्ति को दो वर्ष की सजा
रांची की जनसंख्या और दायरे में हुआ बड़ा बदलाव
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि पिछले 35–40 वर्षों में रांची शहर और उसके ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। धुर्वा, हटिया, कांके, बरियातु और नयासराय जैसे क्षेत्र पहले से ही अंजुमन के बायलॉज में शामिल हैं, लेकिन उन्हें आज तक प्रतिनिधित्व नहीं मिला। इसलिए रांची और डोरंडा नगर निगम क्षेत्र के 53 वार्डों सहित ग्रामीण क्षेत्रों को मतदान में शामिल करने की मांग रखी गई।
कार्यकाल 29 अगस्त 2025 को हो रहा खत्म, फिर भी चुनाव की तैयारी नहीं
मौजूदा कार्यसमिति का कार्यकाल 29 अगस्त 2025 को समाप्त हो रहा है, लेकिन अब तक कोई इलेक्शन संयोजक नियुक्त नहीं किया गया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि मौजूदा कमेटी चुनाव टालने की कोशिश कर रही है, जो कि बायलॉज की धारा-26 और वक्फ अधिनियम का उल्लंघन है।
read more: डोमरडीहा और आदिवासी टोला बड़बाद के बीच बहुप्रतीक्षित उच्च स्तरीय पुल का शिलान्यास
प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन शामिल था?
ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख लोगों के नाम:
रमजान कुरैशी (संयोजक, अंजुमन बचाओ मोर्चा), मास्टर सिद्दीक अंसारी, मोहम्मद शकील, अब्दुल हसीब, मोख्तार अहमद, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद अली, शमीम खान, मेराज अहमद













