Saturday, March 7, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

“6 हत्याओं का आरोपी है डिप्टी सीएम, अशोक चौधरी बताएं 100 करोड़ की प्रॉपर्टी कैसे खरीदी”, प्रशांत किशोर के बयान से मचा घमासान

बिहार में विधानसभा चुनाव होने में अभी समय है, लेकिन सियासत इतनी गर्म हो चुकी है कि नेताओं के पसीने छूट रहे हैं।

September 29, 2025
in Breaking News, बिहार, बिहार चुनाव
A A
Prashant Kishor's statement sparked controversy: "Deputy CM accused of 6 murders, Ashok Chaudhary should explain how he purchased property worth 100 crores."

Prashant Kishor's statement sparked controversy: "Deputy CM accused of 6 murders, Ashok Chaudhary should explain how he purchased property worth 100 crores."

Share on FacebookShare on Twitter

Kml Desk: बिहार में विधानसभा चुनाव होने में अभी समय है, लेकिन सियासत इतनी गर्म हो चुकी है कि नेताओं के पसीने छूट रहे हैं। चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, लगभग सभी नेता इन दिनों कटघरे में खड़े दिखाई दे रहे हैं। और इस राजनीतिक अदालत के जज बने हैं जन सुराज पार्टी के सूत्रकार प्रशांत किशोर। दरअसल सोमवार को प्रशांत किशोर ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री अशोक चौधरी पर एक नहीं, बल्कि कई गंभीर आरोप जड़े।

Read more: अमन साहू के एनकाउंटर के बाद फिर सक्रिय हुआ गैंग, राहुल दुबे को सौंपी गई गैंग की कमान

6 हत्याओं के आरोपी है डिप्टी सीएम

पीके ने कहा कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर 6 हत्याओं का आरोप है, इसलिए उन्हें पद से हटाकर गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि या तो सरकार कार्रवाई करे या फिर बिहार में हत्या के आरोपियों को जेल से रिहा कर दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने अशोक चौधरी की बेटी, समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी से जुड़ी ट्रस्ट संपत्ति पर भी सवाल उठाए। प्रशांत किशोर का दावा है कि शांभवी की शादी के बाद 100 करोड़ की संपत्ति ट्रस्ट के नाम खरीदी गई।

Related Post

Dhanbad Railway official arrested for taking bribe, lakhs of rupees recovered from his house

Dhanbad CBI Raid: बिल पास करने के नाम पर रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी संजीव कुमार गिरफ्तार, घर से मिले लाखों रुपए

March 7, 2026
Bihar Politics: Who will be the next Chief Minister of Bihar? Lallan Singh said – Nitish Kumar himself will decide

Bihar Politics: बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? ललन सिंह बोले- फैसला खुद नीतीश कुमार करेंगे

March 6, 2026
UPSC CSE 2025 Result Out Anuj Agnihotri became the topper know the details

UPSC CSE 2025 Result Out: संघ लोक आयोग ने जारी किया रिजल्ट, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर

March 6, 2026
Iran Israel War: शिराज में अमेरिका की तबाही-20 लोगों की मौत, ट्रंप ने दिया ये अल्टीमेटम

Iran Israel War: शिराज में अमेरिका की तबाही-20 लोगों की मौत, ट्रंप ने दिया ये अल्टीमेटम

March 6, 2026

Read more: रांची कांग्रेस ने भाजपा पैनलिस्ट द्वारा राहुल गांधी को दी गई धमकी पर जताई कड़ी आपत्ति, की सख़्त कार्रवाई की मांग

30.95 करोड़ जीएसटी मैंने भरा

वित्तीय पारदर्शिता को लेकर उठ रहे सवालों पर पीके ने सफाई देते हुए कहा, मैंने तीन साल में 241 करोड़ फीस जमा की है, जिस पर 30.95 करोड़ जीएसटी और 20 लाख आयकर भरा है। हमारी कमाई पारदर्शी है। वहीं पीके यहीं नहीं रुके। उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की सूची बनानी हो तो उन्हें सबसे पहले अपने परिवार का नाम दर्ज करना चाहिए।

Read more: बिहार में भाजपा को लग सकता है बड़ा झटका,दो बड़े नेता थामेंगे राजद का हाथ!

मेरे उपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद

प्रशांत किशोर के आरोपों पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, मेरे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। जिन मामलों का जिक्र किया जा रहा है, उनमें से एक में मुझे 1997-98 में ही कोर्ट से बरी कर दिया गया था। पीके मुद्दों से भटकाकर केवल परसेप्शन की राजनीति कर रहे हैं। तो दूसरी तरफ सांसद शांभवी चौधरी ने भी इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि प्रशांत किशोर ने व्यक्तिगत हमला किया है। मेरे ससुर-सास का नाम लेकर पीके ने गलत किया। वे राजनीतिक परिवार से नहीं हैं जो सफाई देने प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। ट्रस्ट से जुड़ा कोई गलत काम नहीं हुआ है।

Read more: Daily Scoop 28 September, 2025: Top Headlines

नया तूफान खड़ा करने वाला है यह बयान

प्रशांत किशोर के आरोपों और सम्राट चौधरी व शांभवी चौधरी के जवाबों ने बिहार की सियासत में नया तूफान खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह विवाद कितना गहराता है और चुनावी समीकरणों को किस हद तक प्रभावित करता है। चूकी प्रशांत किशोर भी इस बार चुनाव में ताल ठोक रहे है तो यह देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में तमाम पार्टियों के नेताओं के द्वारा क्या बयान सामने आते है।

Related Posts

Dhanbad Railway official arrested for taking bribe, lakhs of rupees recovered from his house
Breaking News

Dhanbad CBI Raid: बिल पास करने के नाम पर रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी संजीव कुमार गिरफ्तार, घर से मिले लाखों रुपए

March 7, 2026
Bihar Politics: Who will be the next Chief Minister of Bihar? Lallan Singh said – Nitish Kumar himself will decide
बिहार

Bihar Politics: बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? ललन सिंह बोले- फैसला खुद नीतीश कुमार करेंगे

March 6, 2026
UPSC CSE 2025 Result Out Anuj Agnihotri became the topper know the details
करियर

UPSC CSE 2025 Result Out: संघ लोक आयोग ने जारी किया रिजल्ट, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर

March 6, 2026
Next Post
ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड की टीम घोषित, युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन

ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड की टीम घोषित, युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन

अष्टमी या नवमी – किस दिन करें कन्या पूजन? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

अष्टमी या नवमी – किस दिन करें कन्या पूजन? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Dhanbad Railway official arrested for taking bribe, lakhs of rupees recovered from his house

Dhanbad CBI Raid: बिल पास करने के नाम पर रिश्वत लेते रेलवे अधिकारी संजीव कुमार गिरफ्तार, घर से मिले लाखों रुपए

March 7, 2026

Jharkhand Weather Update: 7 मार्च से छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Aaj ka Rashifal 7 March 2026: ग्रहों के बदलने से कुछ राशियों को करियर में सुनहरे अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ को अपनी सेहत में सावधानी बरतनी होगी

Jharkhand News: कानून की नाक के नीचे अपराधी को राजनीतिक संरक्षण क्यों? हेमंत सरकार पर बरसे मरांडी

Jharkhand News: निकाय चुनाव में जीत का जश्न-8 मार्च को रांची में भाजपा का भव्य ‘विजय सम्मान’ समारोह

Jharkhand News: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस हादसे की शिकार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra