Dhanbad News: धनबाद में बरमसिया ओवरब्रिज की मरम्मती कार्य का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। 5 नवंबर से पुल का मरम्मती कार्य शुरू होगा, जो 20 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान पुल पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा।
मरम्मती कार्य को लेकर शनिवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि पुल को 45 दिनों के लिए बंद रखा जाएगा। इसके बाद एसडीएम, ट्रैफिक डीएसपी, पथ निर्माण विभाग और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और वैकल्पिक मार्ग की स्थिति का जायजा लिया।
बरमसिया ओवरब्रिज की मरम्मती की मांग लंबे समय से की जा रही थी। युवा संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक दिलीप सिंह ने लगातार इस मुद्दे को उठाया था। अब मरम्मती कार्य शुरू होने की घोषणा के बाद उन्होंने शासन-प्रशासन और मीडिया का आभार जताया है।
इस मरम्मती कार्य के लिए हाल ही में राज्य सरकार ने रेलवे को 40 लाख रुपये आवंटित किए हैं। कुल 1 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से यह कार्य पूरा किया जाएगा। इसमें पुल के गार्डवाल से लेकर ऊपर की सड़क की मरम्मती शामिल है।
मरम्मती कार्य की जिम्मेदारी रेलवे ने ली है और इसके दौरान पुल पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी












