झारखंड के धनबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बुधवार सुबह धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस सूचना के मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आया और पूरे कोर्ट परिसर को अभेद्य किले (छावनी) में तब्दील कर दिया गया।
Dhanbad Civil Court को बम से उड़ाने की धमकी
Dhanbad: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को सुबह पूरे कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। आनंद फानन में जिले की तमाम पुलिस पदाधिकारी पर्याप्त पुलिस बल के साथ कोर्ट परिसर पहुंचे और पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया। सुरक्षा के लिहाज से एक एक न्यायिक पदाधिकारी अपने कोर्ट से बाहर निकल गए वहीं कर्मचारियों को भी अदालत परिसर से हटाया गया।तमाम वादकारियों को भी कोर्ट परिसर से बाहर निकाला गया सिटी, एसपी, डीएसपी समेत तमाम पुलिस के आलाधिकारी जांच में जुटे हैं।कोर्ट परिसर के एक चप्पे चप्पे की जांच की जा रही है, हालांकि इस बाबत बोलने से कोई भी पुलिस पदाधिकारी अथवा न्यायिक पदाधिकारी कतरा रहे हैं।












