Jharkhand News: चतरा जिले से एक हैरान करनेवाला मामला सामने आया है, जहां लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) नेता प्रेम सिंह को धनबाद का बड़ा माफिया प्रिंस खान द्वारा धमकाए जाने की खबर है। आरोप है कि प्रिंस खान ने न सिर्फ प्रेम सिंह को जान से मारने की धमकी दी है, बल्कि उनसे 2 करोड़ रुपये की रंगदारी भी मांगी है।
बताया जा रहा है कि यह धमकी दुबई से दी गई है। धमकी मिलने के बाद लोजपा नेता प्रेम सिंह ने मामले की गंभीरता को लेते हुए चतरा जिले के हंटरगंज थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई।
Read more- पौष का आधा महीना बीतने के बाद भी ठंड सुस्त, झारखंड के इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट
वहीं, शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और हर पहलू से मामले की जांच शुरु कर दी है। और धमकी देने वाले नंबर व कॉल डिटेल्स की पड़ताल की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।












