Dhanbad Mayor Election: झारखंड के नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ दावेदार भी खुल कर सामने आ रहे है, और खुल कर ताल ठोकते नजर आ रहे है। खास कर धनबाद की बात करें तो यहां की तस्वीर और मेयर की गद्दी में अब सिंह मेंशन की एंट्री हो चुकी है। सिंह मेंशन से आप भली भांति समझ चुके होंगे कि हम किसकी बात कर रहे, झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की। संजीव सिंह ने अपनी दावेदार पेश की है और बीजेपी को एक पत्र भी लिखा है।
संजीव सिंह पर पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड मामले का आरोप
ऐसे में देखा जाए तो एक बार फिर यह संभावनाएं नजर आ रही है कि विधानसभा चुनाव के जैसा ही हालत नगर निकाय चुनाव में भी देखने को मिल सकतें है। जहां सिंह मेंशन और रघुकुल आमने सामने नजर आ सकता है। इसके साथ ही देखा जाए तो संजीव सिंह का मैदान में उतरना उन पुराने आरोप और घाव को खरोदना का काम करेगा जो सड़कों पर खून से सन गए थे, क्यों कि संजीव सिंह पर पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड मामले का आरोप लगा था। हालांकि कोर्ट ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया है। लेकिन देखा जाए तो संजीव सिंह का दावा करना और पार्टी के द्वारा यह तय करना काफी कठिन होगा। क्यों कि इस बार का नगर निकाय चुनाव दलगत आधार पर नहीं हो रहा है।
Dhanbad Mayor Election: अब बीजेपी किसे सौंपेगी अपना कमान
ऐसे में बीजेपी के और भी कई नेता मेयर के लिए ताल ठोकने का मन बना रहे है, इस रेस में चंद्रशेखर अग्रवाल ने भी मेयर पद के लिए अपनी ईच्छा जताई हैं। बरहाल देखा जाए तो पार्टी के लिए यह एक असमंजस की स्थिति है। क्यों कि कोयलानगरी में अब मेयर पद में 7007 गाड़ी की एंट्री तो हो चुकी है, अब पार्टी इसे किस तरह संभालेगी और किसे अपना कमान सौंपेगी यह तो समय और तारीख ही तय करेगा और क्या एक बार फिर JH 10 DB 7007 और JH 10W4500-0045 के बीच टकराव देखने को मिलेगी।।।











