Dhanbad News: सोमवार देर रात लगभग ढाई बजे धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर तेलमोचो पुल के निकट भीषण सड़क हादसा हुआ। विपरीत दिशा से आ रहे दसचक्का ट्रक और हुण्डई क्रेटा कार आमने–सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के दो टायर मौके पर ही टूटकर अलग हो गए, जबकि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
Dhanbad News: धनबाद से बोकारो की ओर जा रही थी कार
दुर्घटना में कार सवार देवेंद्र कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं अजय कुमार, जो बोकारो सेक्टर–9 ऑफिसर कॉलोनी के निवासी बताए जा रहे हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार धनबाद से बोकारो की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक बोकारो से धनबाद की दिशा में बढ़ रहा था। तेलमोचो पुल के पास दोनों वाहनों की आमने–सामने भिड़ंत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।












