Dhanbad: लोकप्रिय विधायक राज सिन्हा को झारखंड विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का सचेतक नियुक्त किए जाने पर धनबाद जिला सहित पूरे कोयलांचल क्षेत्र में हर्ष और उत्सव का माहौल देखने को मिला।जैसे ही यह शुभ सूचना रांची से प्राप्त हुई, भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनों की भारी भीड़ जगजीवन नगर स्थित विधायक आवासीय कार्यालय पर उमड़ पड़ी। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर तथा फूल-मालाओं से लादकर विधायक श्री सिन्हा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का बधाई देने के लिए तांता लगा रहा।वही विधायक राज सिन्हा ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी दी है उसका मै निष्ठावान रहकर कार्य करूंगा।
इस अवसर पे जिला अध्यक्ष विभा रानी सिंह, एस सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामजीत भुइयाँ, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम रंजन, मोहन कुंभकार, राजाराम दत्ता, सूरज पासवान, संजय कुशवाहा, हुल्लास, मदन तिवारी,बालमुकुंद राम, रामदेव महतो, रंजय सिंह, गीता सिंह, सोनी सिंह, तमाल राय, रवि सिन्हा, संजित सिंह, डी के सिंह, अमित सिंह, प्रमोद अग्रवाल, निर्मल प्रधान, मौसम सिंह, अरुण सिंह, शिवेंद्र सिंह, निरज सिन्हा, मुकेश सिंह, संतोष सिंह, श्याम वर्मा, विकास सिन्हा, डिम्पु लाला, अभिषेक श्रीवास्तव, विजय रजक, उमेश सिंह, उदय सिंह, मेघनाथ वर्मा, शीशम राउत, अखिलेश झा, दीपक गुप्ता, मनोज रिंकू , रौशनी पांडेय, मिथलेश मालाकार, अजय मालाकार, जितेंद्र ममालाकार, अरविंद सिंह , सरोज शुक्ला बृजनंदन शर्मा सहित हजारों लोग थे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








