धनबाद: धनबाद में बढ़ते अपराध के बीच लगातार पुलिस छापेमारी कर अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है। हाल के दिनों में कई ऐसी घटना सामने आई है, जहां कोयला कारोबारियों पर गोली बारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इसी कड़ी में पाथरडीह पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां थाना क्षेत्र के कोलवासरी से पुलिस ने तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों में सन्नी सिंह, सुमित बाउरी और प्रिंस कुमार सिंह शामिल हैं। उक्त जानकारी सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पुलिस सभागार में पत्रकारवार्ता आयोजित कर दी। उन्होंने बताया कि अपराधियों से एक 9 एमएम रिवॉल्वर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। साथ ही एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।
Read more: बकरीद में आपात स्थिति से निपटने को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल
मामले की जांच में जुटी पुलिस
सन्नी मूल रूप से बिहार के नवादा जिले का रहने वाला है। इसका आपराधिक इतिहास रहा है। वह 2019 में डकैती और 2023 में साइबर अपराध के मामले में जेल जा चुका है। प्रिंस उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का और सुमित पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का निवासी है। ये तीनों फिलहाल पाथलडीह में रह रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग हथियार रख रहे हैं। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की गई। पुलिस अब इन अपराधियों के अन्य गैंग कनेक्शन की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हथियार रखने का मकसद क्या था। साथ ही हथियार का प्रयोग किस का के लिए रखा गया था। बता दें कि धनबाद में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, जो धनबाद पुलिस प्रशासन के लिए काफी चुनौती बनती जा रही है। आए दिन कोयला कारोबारियों पर बाहर से आए अपराधियों के द्वारा गोलीबारी की जाती है। ऐसे में पाथरडीह पुलिस के द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार करना बढ़ी सफलता मानी जा रही है। क्योंकि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर पुलिस इनके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार करने में कामयाब हो सकती है।
read more: नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में नियुक्ति की प्रकिया शुरू












