Dhanbad: धनबाद का प्रभातम मॉल इन दिनों रणक्षेत्र बना हुआ है। धनबाद भाजपा सांसद ढुलू महतो और कॉग्रेस नेता रणविजय सिंह के समर्थक फिर से एक बार धैया के प्रभातम मॉल में भीड़ गए। दोनों ओर से पथराव भी हुआ। शुक्रवार को दोनों नेता के समर्थक आचनक प्रभातम मॉल में आमने सामने हो गए। दोनों के समर्थक मॉल के पास जमा होने की जानकारी मिलने पर बरवाअड्डा, धनबाद, ओर भूली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।सिटी SP ऋत्विक श्रीवास्तव, मुख्यालय 1 DSP शंकर कामती, लॉ एंड ऑर्डर DSP नौशाद आलम भी मौके पर पहुंचे। पुलिस दोनों के समर्थकों को घटना स्थल से खदेड़ कर भगाया। पुलिस समर्थकों पर सख्ती करते हुए लाठी चार्ज की। तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।मॉल को फिलहाल बन्द कर दिया गया था।मामला शांत होने के बाद मॉल को फिर से संचालित कर दिया गया। वही पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
लॉ एंड आर्डर को बिगाड़ने वालो को बख्शा नहीं जाएगा: DSP
वही DSP विधि व्यवस्था नौशाद आलम ने बताया कि मॉल के द्वारा सूचना मिली, जिसके बाद बरवाअड्डा थाना और धनबाद थाने की पुलिस को भेजा गया। उसके बाद देखा गया कि दो लोग आपस में उलझ रहे है।उसके बाद दोनों पक्षों को हटाया गया। वही उन्होंने कहा कि पुलिस कारणों का पता लगा रही है। कहा कि ओर भी लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने ने कहा कि लॉ एंड आर्डर को बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।वही शोशल मीडिया पर रिल वायरल मामले में कहा कि इसपर जांच किया जायेगा और देखा जाएगा कि कौन है जो महौल बिगाड़ रहे है।

बीते कुछ दिन पहले भी दोनों के समर्थक भीड़ गए थे:
बीते कुछ दिन पहले भी दोनों के समर्थक गाड़ी पार्किंग को लेकर भीड़ गए थे। उस घटना के बाद से दोनों नेता और समर्थको में एक दूसरे को सोशल मीडिया पर नीचा दिखाने का शिलशिला जारी था। जिससे फिर से टकराव की स्थिति का अंदाजा लगाया जा रहा था।
मामला हुआ शांत पुलिस काटने लगी चलान:
वही विवाद को हटाने के बाद पुलिस चार पहिया वाहन के काले फिल्म को उतारने में लग गई। वही ट्रैफिक DSP अरविंद कुमार के नेतृत्व में कार में लगे ब्लैक फिल्म को उतरवाया गया।










