Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ (Dhurandhar 2: The Revenge) ने अपने रिलीज के पहले ही दिन कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1
फिल्म ने 18 मार्च को हुए पेड प्रीव्यू शोज से ही ₹44.00 करोड़ (Net) की शानदार शुरुआत की। 19 मार्च को सुबह 12 बजे तक फिल्म ने ₹17.07 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया था। पेड प्रीव्यू और डे 1 को मिलाकर फिल्म अब तक भारत में ₹66.79 करोड़ कमा चुकी है।
फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹51.60 करोड़ (बिना पेड प्रीव्यू के) रिपोर्ट किया गया है, जबकि वर्ल्डवाइड ओपनिंग ₹200 करोड़ पार करने की उम्मीद है। फिल्म के लिए दर्शकों की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने पेड प्रीव्यू में ही अपने पहले पार्ट ‘धुरंधर’ की ओपनिंग (₹28 करोड़) को पीछे छोड़ दिया।
- कुल शोज(भारत) – 12,292
- नेट कलेक्शन(भारत) – ₹44.00 Cr
- ग्रॉस कलेक्शन(भारत) – ₹52.71 Cr
- वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Gross) – ₹75.00 Cr
धुरंधर 2: पहले दिन का हाल (19 मार्च)
आज फिल्म देशभर में 8,928 शोज पर चल रही है। दोपहर तक के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने ₹23.79 करोड़ का नेट कलेक्शन दर्ज किया है।
रात 10:30 बजे के बाद अंतिम आंकड़े आने पर यह संख्या और भी बढ़ सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि ‘धुरंधर 2’ भारत में ₹100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन सकती है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई एक्शन थ्रिलर अपने विजुअल्स और रणवीर सिंह के पावर-पैक परफॉर्मेंस के कारण चर्चा में है। 2025 में आई ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद, इस सीक्वल ने एडवांस बुकिंग में ही इतिहास रच दिया था।













