Sunday, March 1, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

सांप्रदायिक विभाजन के जरिए बुनियादी मसलों से भटकाया जा रहा ध्यान: मल्लिकार्जुन खरगे

April 8, 2025
in Uncategorized
A A
Share on FacebookShare on Twitter

-अहमदाबाद के सरदार स्मृति भवन में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक

अहमदाबाद। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज सांप्रदायिक विभाजन के जरिए देश के बुनियादी मसलों से ध्यान भटकाया जा रहा है। दूसरी तरफ सामंती एकाधिकार देश के संसाधनों पर क़ब्ज़ा करते हुए शासन को नियंत्रित करने की राह पर हैं। पिछले कई सालों से तमाम राष्ट्रीय नायकों को लेकर एक सोचा समझा षड्यंत्र चलाया जा रहा है। वह अहमदाबाद में मंगलवार सुबह कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 140 सालों से देश में सेवा और संघर्ष के गौरवशाली इतिहास वाली कांग्रेस पार्टी के खिलाफ वातावरण बनाया जा रहा है। ये काम वह लोग कर रहे हैं, जिनके पास अपनी उपलब्धियां दिखाने और आजादी को लड़ाई में अपना योगदान बताने को कुछ भी नहीं है। वह सरदार पटेल और पंडित नेहरू के संबंधों को ऐसा दिखाने का षडयंत्र करते हैं, जैसे दोनों नायक एक दूसरे के खिलाफ थे। जबकि सच्चाई ये है कि वो एक सिक्के के दो पहलू थे। तमाम घटनाएं और दस्तावेज इनके मधुर संबंधों की गवाह हैं। खड़गे ने 1937 में गुजरात विद्यापीठ में सरदार पटेल के एक भाषण का ख़ास जिक्र कर बताया कि उस दौरान नेहरू कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

Related Post

Demands President's rule in Uttar Pradesh, raising the issue of attacks on minorities

राष्ट्रपति से उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, अल्पसंख्यकों पर हमलों का मुद्दा उठाया

February 22, 2026
Freebies पर बहस फिर तेज़, Budget 2026 के बाद सरकार सवालों के घेरे में।

Union Budget 2026 Freebies पर बवाल, Modi सरकार को क्यों मिल रही आलोचना? जानें पूरा सच

February 1, 2026
भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में Union Budget 2026 पेश करते हुए, जिसमें ₹12.2 लाख करोड़ कैपेक्स और GST 2.0 जैसे अहम ऐलान शामिल हैं।

Union Budget 2026 Gaming, Sports, AI और दिव्यांगजन योजना की बड़ी घोषणाएं

February 1, 2026
Jharkhand News: बीवी का मतलब “विनाश भारत” और जी का मतलब “केंद्रीयकरण की गारंटी”-केशव महतो कमलेश का हमला

Jharkhand News: बीवी का मतलब “विनाश भारत” और जी का मतलब “केंद्रीयकरण की गारंटी”-केशव महतो कमलेश का हमला

January 11, 2026

गुजरात के नौजवान चाहते थे कि प्रांतीय चुनाव में प्रचार के लिए नेहरू को बुलाया जाये। सरदार पटेल ने 7 मार्च 1937 को कहा कि जिस दिन गुजरात इस चुनाव आंदोलन में विजयी बन कर कांग्रेस के प्रति अपनी वफादारी साबित कर देगा, उस दिन हम कांग्रेस अध्यक्ष नेहरू का फूलों से स्वागत के साथ ही दिल से उनकी आगवानी करेंगे। 14 अक्तूबर 1949 को सरदार पटेल ने नेहरू के अभिनंदन ग्रंथ में कहा था कि पिछले दो कठिन सालों में नेहरू ने देश के लिए जो अथक परिश्रम किया है, वो मुझसे अधिक अच्छी तरह कोई नहीं जानता है। मैंने इस दौरान उनको भारी भरकम उत्तरदायित्व के भार के कारण बड़ी तेजी के साथ बूढे होते देखा है। नेहरू से सरदार पटेल कितना स्नेह करते थे, इन बातों से समझा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि ये बातें पब्लिक रिकॉर्ड में दर्ज हैं। दोनों के बीच लगभग रोज पत्र-व्यवहार होता था। नेहरू तमाम विषयों में उनकी सलाह लेते थे। पटेल के प्रति नेहरू के मन में अपार आदर था। उनको कुछ सलाह लेनी होती तो वे खुद पटेल के घर जाते थे। पटेल की सुविधा के लिए कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठकें उनके निवास पर रखी जाती थीं। गांधी की वैचारिक विरासत ही असली पूंजी है जो सिर्फ़ कांग्रेस पार्टी के पास है। कांग्रेस को अपने 140 साल के इतिहास में जिन प्रांतों से सबसे अधिक शक्ति मिली उसमें गुजरात अव्वल है। आज हम फिर से यहां प्रेरणा औऱ शक्ति लेने आए हैं। हमारी असली शक्ति देश की एकता, अखंडता और सामाजिक न्याय की विचारधारा है। लेकिन आज उस विचारधारा को आगे बढाने के लिए जरूरी है कि हम सबसे पहले खुद को मज़बूत करें। अपने संगठन को मज़बूत करें।

Related Posts

Demands President's rule in Uttar Pradesh, raising the issue of attacks on minorities
Uncategorized

राष्ट्रपति से उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, अल्पसंख्यकों पर हमलों का मुद्दा उठाया

February 22, 2026
Freebies पर बहस फिर तेज़, Budget 2026 के बाद सरकार सवालों के घेरे में।
Breaking News

Union Budget 2026 Freebies पर बवाल, Modi सरकार को क्यों मिल रही आलोचना? जानें पूरा सच

February 1, 2026
भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में Union Budget 2026 पेश करते हुए, जिसमें ₹12.2 लाख करोड़ कैपेक्स और GST 2.0 जैसे अहम ऐलान शामिल हैं।
Breaking News

Union Budget 2026 Gaming, Sports, AI और दिव्यांगजन योजना की बड़ी घोषणाएं

February 1, 2026
Next Post

कश्मीर में हुर्रियत से तीन और समूहों का अलग होना दर्शाता है संविधान में लोगों का भरोसा: अमित शाह

भारत वायु सेना के लिए फ्रांस से तीन साल के पट्टे पर लेगा मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट विमान

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Horoscope for 1 March 2026. Find out which zodiac signs will be lucky and who will need to be careful

Aaj Ka Rashifal: 1 March 2026 का राशिफल, जानें रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा सावधान

March 1, 2026

छठे राउंड के बाद महापौर पद की तस्वीर साफ, संजीव सिंह सबसे आगे

झारखंड निकाय चुनाव 2026: BJP सबसे बड़ा दल, आदित्य साहू ने सरकार पर लगाया साजिश और सत्ता दुरुपयोग का आरोप

Dhanbad Mayor Election Result 2026: पांचवें राउंड में संजीव सिंह आगे, 19 हजार से अधिक वोट रद्द

Chandra Grahan 2026: Holi पर चंद्र ग्रहण का साया, 3 मार्च को सूतक काल – जानें समय, प्रभाव और नियम

झारखंड में बेटियों की सुरक्षा की ऐतिहासिक पहल — HPV टीकाकरण अभियान शुरू

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra