लोयाबाद: गंदगी से परेशान स्थानीय लोगों का कहना है कि बाँसजोड़ा 12 नंबर में नाली की सफाई साल में एक बार होती है। नियमित व्यवस्था नही होने की वजह से गन्दगी नाली से बाहर फैल रही है। बदबू और गन्ध से लोग परेशान रहते हैं। कचरा भी एक सप्ताह में निगम कर्मी उठाते हैं। करीब 200 घरों की आबादी वाला यह क्षेत्र निगम के वार्ड आठ में पड़ता है। नाली की ऐसे हालात है कि बाइक सवार या फिर वाहन वाले नाले की गन्दगी से गुजरते हैं। हालांकि यहां निगम की ओर से एक कूड़ेदान रखा गया है, लेकिन गन्दगियाँ फैलने के कारण उस कूड़ेदान में कोई भी कचरा नही फेकता है। लोग बाहर फेककर चले जा रहे है। और फिर हवा और आंधी इस कचरा को फिर से आबादी के तरफ पहुचा दे रहा है। लोगो का कहना है कि यहां पर नाली एवं कलवर्ट का निर्माण हो ताकि लोगो को थोड़ा राहत मिल सके।
Read More: दामोदर नदी के मोहलबनी घाट पर स्नान करने गए दो युवक की डूबने से मौत







