Divyanka Tripathi’s Pregnancy: प्रेग्नेंसी की खबर ने फैंस को किया एक्साइटेड!
Divyanka Tripathi’s Pregnancy: टीवी जगत की सबसे चहेती अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर काफी चर्चे में हैं। सोशल मीडिया और मीडिया गलियारों में दावा किया जा रहा है कि दिव्यांका और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।
क्या सच में प्रेग्नेंट हैं दिव्यांका त्रिपाठी?
ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्यांका अपनी प्रेग्नेंसी के छठे या सातवें महीने में हैं। हालांकि, अभी तक इस खबर पर दिव्यांका या विवेक की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन फैंस के बीच इस खबर ने हलचल मचा दी है। माना जा रहा है कि कपल जल्द ही एक खूबसूरत पोस्ट के जरिए इस गुड न्यूज का ऐलान कर सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि दिव्यांका 6-7 महीने की प्रेग्नेंट हैं। कपल की शादी को लगभग 10 साल होने वाले हैं। सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
सेट से शुरू हुई थी दिव्यांका-विवेक की लव स्टोरी
दिव्यांका और विवेक की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। इन दोनों की मुलाकात एक मशहूर टीवी शो के सेट पर हुई थी। जहां पहले दोनों अच्छे दोस्त बने और फिर धीरे-धीरे करीब आए। जिसके बाद जुलाई 2016 में दोनों ने धूमधाम से शादी रचाई थी। आपको बता दें की शादी के बाद से ही विवेक और दिव्यांका को टीवी इंडस्ट्री का सबसे ‘पावर कपल’ माना जाता है।
Divyanka Tripathi’s Pregnancy: क्यों हो रही है इतनी चर्चा?
दिव्यांका त्रिपाठी अपनी सादगी और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। पिछले कुछ समय से वह लाइमलाइट से थोड़ा दूर थीं, जिसके बाद से ही उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें आने लगी थी। अगर ये खबरें सच साबित होती हैं, तो 2026 में दिव्यांका-विवेक और उनके फैंस के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी होगी।
अभी यह खबर मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। आधिकारिक पुष्टि के लिए फैंस को दिव्यांका के पोस्ट का इंतजार है।













