E-Kalyan Scholarship 2026: झारखंड में फिलहाल ई-कल्याण (e-Kalyan) में कई तरह की रुकावटों के बीच फिर से अब ऑनलाइन प्रक्रिया शुरु हो चुका है। कई महीनों से छात्रों की ई-कल्याण की छात्रवृति राशि नहीं मिली है। इसको लेकर छात्रो ने भी कई बार विरोध-प्रदर्शन किया था।
जाने क्या है E-Kalyan Scholarship 2026 योजना
ई-कल्याण मुख्य रुप से सामजिक और आर्थिक रुप से कमजोर छात्रों को ध्यान में रखते हुए छात्रवृति योजना है जिससे छात्रों को पढ़ाई के लिए आर्थिक रुप से सहायता दी जाती है। इसमें (कक्षा 1-10) से तक प्री मैट्रिक स्कॉलरशीप दी जाती है वहीं कक्षा 11 के बाद की छात्रवृति को पोस्टमैट्रिक छात्रवृति कहते हैं।
अब फिर से झारखंड सरकार के द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्री-मैट्रिक (कक्षा 1 से 10) और पोस्ट-मैट्रिक (कक्षा 11 से ऊपर) छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
E-Kalyan Scholarship 2026 की दो श्रेणी है
झारखंड सरकार इस पोर्टल के माध्यम से मुख्य रूप से दो श्रेणियों में वित्तीय सहायता प्रदान करती है:
-
प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति (Pre-Matric): यह कक्षा 1 से 10 तक के छात्रों के लिए है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रारंभिक शिक्षा में होने वाले खर्चों को कम करना और ड्रॉपआउट दर को घटाना है।
-
पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति (Post-Matric): यह 10वीं पास करने के बाद इंटरमीडिएट (11वीं-12वीं), स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसे उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों के लिए दी जाती है।
E-Kalyan Scholarship 2026 के लिए पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
छात्रवृत्ति का लाभ उठाने के लिए निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है:
-
स्थायी निवासी: ई कल्याण की छात्रवृति लेने के लिए आवेदक को झारखंड राज्य का स्थायी निवासी (Domicile) होना आवश्यक है। नहीं तो वह इस राशि के लिए पात्रता मापदंड पूरा नहीं करेगा।
-
श्रेणी: ई कल्याण की छात्रवृति केवल अनुसूचित जनजाति (ST) अनुसूचित जाति (SC) और पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्रों को ही दी जाती है।
-
आय सीमा: छात्रवृति लेने के लिए SC/ST वर्ग के छात्रों के लिए वार्षिक पारिवारिक आय ₹2,50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
-
OBC वर्ग के लिए भी वर्तमान में यह सीमा ₹2,50,000 तक कर दी गई है (विशिष्ट अधिसूचना के अनुसार इसे जांचना उचित है, क्योंकि पहले यह ₹1.5 लाख थी)।
-
-
सरकारी/मान्यता प्राप्त संस्थान: छात्र का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित छात्र के रूप में नामांकित होना अनिवार्य है।
आवेदन प्रक्रिया: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
पोस्ट-मैट्रिक के लिए (स्वयं आवेदन):
-
पंजीकरण (Registration): ई कल्याण की छात्रवृति का लाभ लेने के लिए पहले आधिकारिक वेबसाइट ekalyan.cgg.gov.in पर जाकर ‘Student Registration’ पर क्लिक करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के दौरान छात्रों को आधार कार्ड के अनुसार नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
-
लॉगिन: रजिस्ट्रेशन करने के बाद छात्रों को आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
-
फॉर्म भरना: उसके बाद अगले स्टेप में छात्र फॉर्म पर व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और बैंक खाते की जानकारी साझा करे।
-
दस्तावेज़ अपलोड: उसके अगले स्टेप में सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करें। ध्यान रहे फाइल की साइज 150KB से कम और JPG फॉर्मेट में हो।
-
फाइनल सबमिशन: फॉर्म को पूरा भरन के बाद सबमिट पर क्लिक करे औऱ उसकी एक कॉपी अपने पास संभालकर रख लें।
प्री-मैट्रिक के लिए (स्कूल के माध्यम से)
बताते चलें कि प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 1 से 10) के लिए छात्र खुद से आवेदन नहीं कर सकते। छात्रों को इसके लिए स्कूल के प्रधानाध्यापक (Principal) को ई-कल्याण पोर्टल पर लॉगिन आईडी दी जाती है, जहाँ वे अपने विद्यालय के छात्रवृति पात्र छात्रों का विवरण दर्ज करते हैं।
पोस्ट-मैट्रिक के लिए
10 वीं के बाद की छात्रवृति को पोस्ट मैट्रिक स्कोलरशीप कहते हैं। पोस्ट मैट्रिक के लिए छात्र खुद से ऑनलाइन अप्लाइ कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को खुद से ई कल्याण की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अफ्लाइ करना होगा फिर कॉलेज या स्कूल से बोनाफाइड सर्टिफिकेट और अन्य जरुरी दस्तावेज अपलोड करना होगा।
आवश्यक दस्तावेज़ (Required Documents)
आवेदन के समय निम्नलिखित दस्तावेज़ों की रंगीन स्कैन कॉपी तैयार रखें:
-
पासपोर्ट साइज फोटो
-
निवास प्रमाण पत्र (Residential Certificate)
-
जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
-
आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) ध्यान रहे- Income Certificate छह महीने से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए। नहीं तो छात्रवृति के लिए आप पात्र नहीं समझे जाएंगे।
-
बोनाफाइड सर्टिफिकेट (Bonafide Certificate) – बोनाफाइड सर्टिफिकेट स्कूल के द्वारा जारी की जाती है। जिसमें छात्रों के स्कूल फीस का विवरण होता है।
-
पिछली कक्षा की मार्कशीट (Previous Year Marksheet)
-
बैंक पासबुक की कॉपी – खाता आधार से लिंक (Aadhaar Seeded) होना अनिवार्य है।
-
आधार कार्ड
सामान्य गलतियाँ और समाधान
झारखंड के हजारों छात्रों के ई कल्याण के आवेदन अक्सर छोटी-छोटी गलतियों के कारण कैंसल कर दिया जाता हैं। आवेदन करते समय इन बातों का ख्याल रखें।
-
आधार-बैंक लिंकिंग: पहले ई कल्याण के माध्यम से छात्रों को हाथों में राशि मिलती थी उसके बाद बैंक के जरिये मिलने लगी। अब छात्रों को DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से राशि मिलती है। यदि आपने आधार को बैंक खाते से लिंक नहीं कराया है तो आपको राशि नहीं मिलेगी।
-
आय प्रमाण पत्र की वैधता: ध्यान रहे जब भी इनकम सर्टिफिकेट बनाए उसे जांच ले कि वह सत्यापित अंचल अधिकारी (CO) या अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) के द्वारा जारी किया गया हो। नहीं तो आपका स्कोरशिप रोक दिया जाएगा।
-
दस्तावेजों की स्पष्टता: छात्रवृति के लिए आवेदन करते समय हमेशा देख ले कि संबंधित दस्तावेज़ धुंधला या फिर कटा फटा नहीं हो नहीं तो पोर्टल उस फोटो को सत्यापित नहीं करेगी और आप राशि से वंचित हो जाएंगे।












