World News: अफगानिस्तान में रविवार रात एक भीषण भूकंप ने तबाही मचा दी। रिक्टर स्केल पर 6.3 तीव्रता वाले इस भूकंप में अब तक कम से कम 250 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या लगातार बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
भूकंप का केंद्र जलालाबाद के पास
US Geological Survey (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र जलालाबाद से लगभग 27 किमी पूर्वोत्तर में और 8 किमी की गहराई में था। जलालाबाद एक घनी आबादी वाला शहर है, जिसकी दूरी राजधानी काबुल से लगभग 100 मील है। भूकंप के झटके रातभर महसूस किए गए, जिससे लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।
read more- पटना में आज INDIA गठबंधन की बड़ी रैली, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लेंगे हिस्सा
कुनार प्रांत में सबसे ज्यादा तबाही
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे ज्यादा मौतें कुनार प्रांत में हुई हैं। सरकारी प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया के जरिए पुष्टि की कि देश के पूर्वी हिस्सों में भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। हालांकि विस्तृत जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।
भारत और पाकिस्तान में भी महसूस हुए झटके
रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप के झटके पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत में भी महसूस किए गए। इसके अलावा, भारत के दिल्ली-एनसीआर, नोएडा और उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी हल्के झटके महसूस किए गए। डर के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, भारत में फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
read more- झारखंड में मानसून हुआ कमजोर, बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम दे सकता है राहत
स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं राहत एजेंसियां
अफगानिस्तान सरकार और अंतरराष्ट्रीय राहत एजेंसियां स्थानीय बचाव कार्यों में जुटी हैं। प्रभावित क्षेत्रों में एंबुलेंस, बचाव दल और मेडिकल सहायता भेजी जा रही है।













