रांची: राजधानी रांची में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। बात आज कि करे तो आज स्क्रूटनी के बाद नगर निगम चुनाव के लिए दाखिल नामांकन की वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई। जहां 8 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। नाम वापसी के बाद अब मेयर पद के लिए कुल 11 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चुनाव मैदान में रह गए हैं। निर्वाचन विभाग के अनुसार, नाम वापसी की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कराई गई।
देखिए नाम वापस लेने वाले अभ्यर्थियों के नाम
नाम वापस लेने वाले अभ्यर्थियों में अजीत लकड़ा, कथरीना तिर्की, बिरू तिर्की, राजेन्द्र मुंडा, रामशरण तिर्की, सुजीत कुमार कुजूर, सुनील फकीरा कच्छप और संजय कुमार टोप्पो शामिल हैं। वहीं नाम वापसी के बाद मेयर पद के लड़ाई के लिए कुल मिलाकर 11 अभ्यर्थी मैदान में रह गए है। जिनमें रमा खलखो, देवी दयाल मुंडा, सोनू खलखो, सुजाता कच्छप, विनोद कुमार बड़ाईक, प्रवीण कच्छप, सुमन कांत तिग्गा, किरण कुमारी, सुरेंद्र लिंडा, रौशनी खलखो और सुजीत बिजय आनंद कुजूर। जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार सुजीत विजय आनंद कुजूर झारखंड मुक्ती मोर्चा के सर्वसम्मति से मेयर प्रत्याशी चुन लिए गए है।
कल सभी अभ्यर्थियों को मिलेगा चुनाव चिन्ह
निर्वाचन विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 फरवरी यानी कल सभी अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके साथ ही चुनावी प्रचार की औपचारिक शुरुआत मानी जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही सभी उम्मीदवारों से आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने की अपील की गई है।
रांची 21 अभ्यर्थियों ने खरिदा था मेयर पद का पर्चा
ध्यान रहे कि जब नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन कि प्रकिया शुरू हुई थी तब कुल 21 अभ्यर्थियों ने मेयर पद के लिए पर्चा खरिदा था। लेकिन जब नामांकन की तिखी नजदिक आई तब अंतिम दिन तक कुल 19 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र भरा था। जिसमे से आज 8 अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस ले लिया है।
झामुमो की एंट्री ने बढ़ाई चिंता
अगर देखा जाएतो रांची मेयर पद के तौर पर मूल रूप से दो अभ्यर्थियों के बीच बताई जा रही थी। शुरूआती समय में रमा खलखो औऱ रोशनी खलखो के बीच की यह टक्कर बताई जा रही थी। लेकिन इस बीच एक और प्रत्याशी ने अपनी दावेदारी पेश की है और संभवत इस दावेदारी के बाद से संगठन के बीच अब दरार देखने को मिल सकती है। ऐसा इस लिए क्योंकि मेयर पद के लिए रमा खलखो का नाम सबसे पहले शामने आया था। कांग्रेस के द्वारा रमा खलखो के नाम पर समर्थन जताया गया था। जिसके अगले दिन एनडीए की तरफ से रोशनी खलखो का नाम सामने आया।
लेकिन शुरूआती समय से ही यह सवाल उठ रहे थे कि झारखंड मुक्ती मोर्चा किस दिशा में जाएगा। क्योंकि नामांकन के दौरान झामुमो के कुल 6 अभ्य़र्थियों ने अपना पर्चा भरा था। लेकिन अब देखा जाए रांची मेयर पद के लिए सुजीत बिजय आनंद कुजूर पर झामुमो ने अपना समर्थन जताया है। ऐसे में देखे तो मेयर पद के लिए यह दावेदारी काफी रोचक होती नजर आ रही है। फिलहाल 7 फरवरी को सभी उम्मीदवारों को अपना अपना चुनाव चिन्ह दे दिया जाएगा और 23 फरवरी को जनता अपना निर्णय बैलेट पैपक पर कैद कर देगी। जिसके बाद 27 फरवरी को रिजल्ट के साथ यह साफ हो जाएगा कि कौन मेयर पद पर विराजमान होता है।











