Gumla News: चैनपुर थाना क्षेत्र के तिगावल निवासी 21 वर्षीय अनित भगत पिता शिव शंकर भगत पर एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण और जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप सामने आया है । पीड़िता की बड़ी बहन जोसेफिन तिर्की की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता टोंगो में किसी के यहाँ मजदूरी का काम करती
पीड़िता की बड़ी बहन ने बताया कि उसकी छोटी बहन पिछले 8 वर्षों से उसी के पास रह रही थी। माँ के देहांत के बाद वही उसकी देखरेख कर रही है। हाल के कुछ दिनों से पीड़िता टोंगो में किसी के यहाँ रहकर मजदूरी का काम करती थी।
Read more- Jharkhand में कोहरे और ठंड की डबल मार, रांची समेत 20 जिलों में अलर्ट
Gumla News: अनित भगत ने नाबालिग को अपनी बातों में फँसाया
आरोप के अनुसार, इसी दौरान अपनी दीदी के गाँव का ही अनित भगत ने नाबालिग को अपनी बातों में फँसाया और शादी का झांसा देकर पिछले दो साल से शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान जब पीड़िता गर्भवती हुई तो आरोपी ने शादी का वादा करते हुए उसका जबरन गर्भपात करा दिया। अब आरोपी अपने वादे से मुकर गया और शादी करने से साफ मना कर दिया।
मौके से आरोपी फरार
जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ चैनपुर थाना पहुँची और लिखित आवेदन दिया। चैनपुर थाना के एसआई अशोक कुमार, अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376 और 416 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है और थाना के जवान उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रहे हैं।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि अपराधी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।












