मरकच्चो (कोडरमा)। झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी जिला शाखा कोडरमा के आह्वान पर झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एतवारी महतो, प्रदेश महामंत्री गायत्री देवी ने प्रखंड के ग्राम पंचायत जामु के जल सहिया मनिता देवी की निधन पर दुःख जताते हुए उनके परिवार वालों को सांत्वना दी। ज्ञात हो कि जल सहिया मनिता देवी की आकस्मिक निधन 23 मई को हो गई, जल सहिया के तीन बच्चे हैं। इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों के द्वारा जल सहिया के परिवार वालों को आर्थिक मदद भी किया गया।
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने सांत्वना देते हुए कहा कि विभागीय मदद भी इन परिवार को दिलाने का भरोसा दिलाया। मौके पर मुखिया नीता देवी, देवेंद्र कुमार राणा, गीता देवी, रूबी राणा, बबिता देवी, सरिता देवी, रिंकी देवी, ललिता देवी, गीता देवी, ममता देवी, तारा देवी, रंजीत राणा, रामचंद्र यादव, शंकर यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे।