Ranchi Breaking News: रांची के चिरौंदी स्थित वृंदा वन कॉलोनी के पीछे वाले पहाड़ पर आग लगने की घटना सामने आई है । फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है ।
वहीं, 15 दिनों के अंतराल में यह दूसरी घटना है । बता दें, हाल ही में यहाँ के बरियातु पहाड़ी इलाके में सेना के फायरिंग रेंज के समीप रखे टायरो के ढेर में भी आग लग गई थी।













