Flipkart Year End Sale अब अपने आखिरी दिन में प्रवेश कर चुकी है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 24 दिसंबर से शुरू हुई यह साल की आखिरी बड़ी सेल आज यानी 29 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रही है। अगर आप नया स्मार्टफोन, टीवी या होम अप्लायंसेस खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह मौका हाथ से निकलने न दें।
इस सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर आकर्षक छूट मिल रही है। खासतौर पर Samsung के स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
Samsung Smartphones पर बंपर ऑफर
Flipkart Sale के तहत Samsung Galaxy S24 को महज 40,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। गौरतलब है कि यह फोन पिछले साल लगभग 75,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। इसके अलावा Samsung Galaxy S24 FE भी डिस्काउंट के साथ 33,999 रुपये तक में उपलब्ध है।
Read More: Gmail यूजर्स के लिए खुशखबरी: अब बिना अकाउंट डिलीट किए बदलें अपना ईमेल एड्रेस
कम बजट वाले ग्राहकों के लिए भी अच्छे विकल्प मौजूद हैं। Samsung Galaxy F36 और Galaxy A35 को 20,000 रुपये से कम की कीमत में खरीदा जा सकता है, जो फीचर्स और परफॉर्मेंस के लिहाज से बेहतर विकल्प माने जा रहे हैं।
होम अप्लायंसेस पर 70% तक की बचत
Flipkart Year End Sale में सिर्फ मोबाइल ही नहीं, बल्कि होम अप्लायंसेस पर भी 70 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। टीवी पर 70% तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि ऑयल हीटर्स की कीमत 7,199 रुपये से शुरू हो रही है।
इसके अलावा, रेफ्रिजरेटर पर 6,500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट और वॉशिंग मशीन पर 5,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दिया जा रहा है। Flipkart की यह सेल आज खत्म हो रही है, ऐसे में अगर आप साल के अंत में बड़ी खरीदारी करना चाहते हैं तो यह लास्ट चांस है।













