सतगावां (कोडरमा)। गत बीते वर्ष 2013 में उत्तराखंड के केदारनाथ में आये प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत व बचाव कार्य में लगे हेलीकाॅप्टर क्रेश में शहीद हुए आईटीबीटी के जवान संतोष पासवान का 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री सह कोडरमा विधायक डाॅ. नीरा यादव, विशिष्ट अतिथि डोमचांच जिप सदस्य शांति प्रिया, स्थानीय जिप सदस्य नीतू कुमारी, प्रखंड प्रमुख ललिता देवी, उप प्रमुख मनोज कुमार निराला, आईटीबीपी रांची एएसआई चामू उरांव, आरक्षी मुकेश कुमार, माता देववंती देवी, पिता देवनंदन पासवान समेत कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।
शहीद की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धाजंलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं श्रद्धाजंलि सभा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डाॅ. नीरा यादव ने कहा कि आज देश में जो शांति व्यवस्था कायम है, वो भारतीय सेना की ही देन है। हमें गर्व है ऐसे जवान पर जो देश की सेवा करते हुए अपने जान न्योछावर कर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि आज शहीद के माता-पिता पर देश को गर्व है, जिन्होंने ऐसे पुत्र को जन्म दिया। कार्यक्रम के दौरान गौतम पासवान ने मुख्य अतिथि से शहीद के समाधि स्थल की चारदीवारी, पुस्तकालय व खेल मैदान की मांग की, जिसपर उन्होंने भरोसा दी। इसके आलावे श्रद्धाजंलि सभा को जिप सदस्य डोमचांच शांति प्रिया, स्थानीय जिप सदस्य नीतू कुमारी, प्रखंड प्रमुख ललिता देवी, उप प्रमुख मनोज कुमार आदि ने भी संबोधित किया।
वहीं उपस्थित लोगों ने शहादत दिवस के मौके पर उनके आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा। वहीं कार्यक्रम का संचालन मनोज भगत ने किया। कार्यक्रम के अंत में शहीद के स्मृति द्वार के समीप शहीद संतोष पासवान चैक के नामाकरण बोर्ड का उद्घाटन की। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रामाशीष चैधरी, परमेश्वर यादव, राजकुमार यादव, महेंद्र यादव, नागेंद्र सिंह, धनंजय यादव, निर्भय कुल, मानसिंह पासवान, पुरुषोत्तम सिंह, मिथलेश सिंह, बालमुकुंद सिंह, रंजीत सिंह, बब्लू सिंह, सुरेंद्र पांडेय, गौतम पासवान, सुखदेव पासवान, मनोज पासवान, जैप जवान के आलावे दर्जनों महिला व पुरुष मौजूद थे।
वहीं पुण्यतिथि कार्यक्रम के तत्पश्चात उन्होंने हाल में ही भखरा निवासी सीताराम पासवान के 54 वर्षीय सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर उमाचरण पासवान के निधन पर उनके निवास स्थान पहुंच कर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और ढाढ़स बंधाया। ज्ञात हो दिवंगत सब इंस्पेक्टर दिल्ली हरियाणा बाॅर्डर पर पदस्थापित थे। विगत तीन माह पूर्व हुए किसान आंदोलन के धरना स्थल पर ड्यूटी के दौरान माथे पर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें बेहोशी की हालत में दिल्ली के वेदांता हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। आखिरकार 16 जून को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।