रांची:– भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या मामले में फरार चल रहे शूटर अमन सहित चार अपराधी को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में घटना को अंजाम दिया गया था। जहां तक संभव है रांची पुलिस गुरुवार की देर शाम तक पूरे मामले का खुलासा कर देगी।
सुपारी देकर हत्या
रांची एसएसपी चंदन सिन्हा के द्वारा बनाई गयी एसआईटी ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले हत्याकांड वाले दिन ही घटना को अंजाम देकर फरार होने के समय एक शूटर रोहित वर्मा को पुलिस ने एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरा शूटर अमन फरार हो गया था।
टेक्निकल सेल की मदद से रांची पुलिस की टीम ने दूसरे शूटर अमन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि करीब 2 सप्ताह पहले रांची के कांके में अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस के पूछताछ में अब तक जो जानकारी निकलकर सामने आई है, उसके अनुसार सभी अपराधियों को एक जमीन कारोबारी के द्वारा अनिल टाइगर को मारने के लिए सुपारी दी गई थी। अपराधियों के द्वारा यह तय किया गया था कि अगर गोली मारने के बाद कोई भी पकड़ा जाता है तो वे लोग लोहरदगा वाले हत्याकांड से जोड़कर बयान देंगे।










