Jharkhand: नेमरा, गोला प्रखंड स्थित दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निवास पर उनके पारंपरिक श्राद्ध कर्म का आज चौथा दिन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सुबह-सुबह धार्मिक रीति-रिवाजों और स्थानीय परंपराओं के अनुसार बाबा को भोजन परोसा।
यह परंपरा झारखंड के आदिवासी समाज और ग्रामीण परंपराओं में गहराई से जुड़ी हुई है, जहां दिवंगत आत्मा की शांति, मोक्ष और सद्गति के लिए श्राद्ध कर्म के दौरान प्रतिदिन विशेष रस्में निभाई जाती हैं। मुख्यमंत्री ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के साथ इस अनुष्ठान में भाग लिया।
श्राद्ध स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक हस्तियां उपस्थित रहीं। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, यह कर्म अंतिम दिन तक चलाया जाएगा और पूर्ण विधि-विधान से पूजन, तर्पण एवं भंडारा आयोजित किया जाएगा।













