Friday, April 3, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

अब सालभर बिना रुके टोल पार! गडकरी ने किया बड़ा ऐलान – 15 अगस्त से लागू होगा FASTag Annual Pass, जानिए फायदे और नियम!

June 18, 2025
in Breaking News, देश
A A
Don't have a FASTag? Now you'll have to pay 1.25 times the toll tax at toll plazas - learn the new rules
Share on FacebookShare on Twitter

FASTag Update: देशवासियों के लिए राहत वाली खबर है. अगर आप By-road कहीं जाने की योजना बना रहें है तो आपके लिए खुशखबरी है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने FASTag आधारित वार्षिक पास (Annual Pass) की घोषणा कर दी है, जिससे टोल पर बार-बार रुकने और भुगतान करने की झंझट से सालभर के लिए छुटकारा मिलेगा. बता दें, यह 15 अगस्त 2025 से लागू की जाएगी.

महत्वपूर्ण घोषणा। 📢

एक ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा है। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा।

यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए…

— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) June 18, 2025

केंद्रीय मंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि, एक ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा रहा है. यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा. यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा. वार्षिक पास के सक्रियण/नवीनीकरण के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और NHAI / MoRTH की वेबसाइट्स पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे प्रक्रिया सरल और सुगम होगी.

Related Post

हजारीबाग कांड पर BJP का हमला: ‘नर बलि में प्राइवेट पार्ट में चोट कैसे?’, न्यायिक जांच की मांग

हजारीबाग कांड पर BJP का हमला: ‘नर बलि में प्राइवेट पार्ट में चोट कैसे?’, न्यायिक जांच की मांग

April 2, 2026
JMM's strength seen in Assam elections 2026, Kalpana Soren roars on tribal rights

असम चुनाव 2026 में JMM की  दिखी ताकत, कल्पना सोरेन ने आदिवासी अधिकारों पर भरी हुंकार

April 2, 2026
Delhi High Court takes strict action against 'Volume 1', orders Honey Singh and Badshah to remove the song

 दिल्ली हाईकोर्ट सख्त: ‘Volume 1’ पर बड़ी कार्रवाई, Honey Singh और Badshah को गाना हटाने का आदेश

April 2, 2026
AAP Removes Raghav Chadha as Deputy Leader in Rajya Sabha; Ashok Mittal Assigned New Responsibility—Find Out the Reason

AAP ने Raghav Chadha को राज्यसभा उपनेता पद से हटाया, जानें किसको मिली नई जिम्मेदारी

April 2, 2026

read more- झारखंड में आदिवासियों को मिलेगा “Super Power”? सरकार ने राज्य में PESA कानून लागू करने की प्रक्रिया को दी रफ़्तार

किन वाहनों को मिलेगा लाभ?

यह FASTag Annual Pass सिर्फ गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों जैसे कार, जीप और वैन के लिए मान्य होगा. ट्रक, टैक्सी या अन्य व्यावसायिक वाहनों को इसका लाभ नहीं मिलेगा.

कहां और कैसे होगा एक्टिवेशन?

वार्षिक पास को एक्टिवेट और रिन्यू करने की सुविधा जल्द ही उपलब्ध होगी:

  • NHAI की वेबसाइट
  • सड़क परिवहन मंत्रालय (MoRTH) की वेबसाइट
  • हाईवे यात्रा ऐप

इन प्लेटफॉर्म्स पर एक अलग लिंक और आसान प्रोसेस के जरिए यूजर अपना वार्षिक पास एक्टिवेट कर पाएंगे.

read more- मोदी-ट्रंप के बीच हुई बातचीत, PM मोदी ने ट्रंप का न्योता ठुकराया! जानिए वजह..

60 किमी वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा

बहुत से यात्रियों को एक ही यात्रा में 60 किलोमीटर के अंदर पड़ने वाले टोल प्लाज़ाओं से दो-दो बार भुगतान करना पड़ता था. अब इस नई योजना के तहत एक सिंगल ट्रांजैक्शन में ही टोल भुगतान संभव होगा. इससे ज्यादा भुगतान, बार-बार कटौती और फालतू की परेशानी से छुटकारा मिलेगा.

जानिए FASTag Annual Pass के बड़े फायदे:

  • प्रतीक्षा समय में भारी कमी
  • टोल प्लाज़ा पर जाम और भीड़ में राहत
  • विवाद और गलत कटौती से छुटकारा
  • यात्रा और ट्रैफिक फ्लो में सुधार
  • सुविधाजनक रोड ट्रिप का अनुभव

अब हाईवे पर सालभर टोल की टेंशन खत्म!

गडकरी का यह ऐतिहासिक कदम लाखों निजी वाहन चालकों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है. तो तैयार हो जाइए – 15 अगस्त 2025 से FASTag Annual Pass से बिना रुकावट सफर की नई शुरुआत होने जा रही है!

Related Posts

हजारीबाग कांड पर BJP का हमला: ‘नर बलि में प्राइवेट पार्ट में चोट कैसे?’, न्यायिक जांच की मांग
Breaking News

हजारीबाग कांड पर BJP का हमला: ‘नर बलि में प्राइवेट पार्ट में चोट कैसे?’, न्यायिक जांच की मांग

April 2, 2026
JMM's strength seen in Assam elections 2026, Kalpana Soren roars on tribal rights
देश

असम चुनाव 2026 में JMM की  दिखी ताकत, कल्पना सोरेन ने आदिवासी अधिकारों पर भरी हुंकार

April 2, 2026
Delhi High Court takes strict action against 'Volume 1', orders Honey Singh and Badshah to remove the song
Breaking News

 दिल्ली हाईकोर्ट सख्त: ‘Volume 1’ पर बड़ी कार्रवाई, Honey Singh और Badshah को गाना हटाने का आदेश

April 2, 2026
Next Post
महागठबंधन की बैठक से बाहर हुआ JMM

महागठबंधन की बैठक से बाहर हुआ JMM, बिहार चुनाव में 16 सीटों पर लड़ने का ऐलान, RJD और कांग्रेस पर तीखे सवाल

Jharkhand CM Hemant Soren gets a setback from the High Court

20 जून को CM हेमंत की अध्यक्षता में होगी मंत्रिपरिषद की बैठक, लिए जा सकतें है कई अहम फैसलें

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Weather Update: What will the weather be like in Jharkhand on April 3? Read the report here before stepping out

Jharkhand Wather Update: झारखंड में 3 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम? बाहर निकलने से पहले यहाँ पढ़ें रिपोर्ट

April 3, 2026

Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार

हजारीबाग कांड पर BJP का हमला: ‘नर बलि में प्राइवेट पार्ट में चोट कैसे?’, न्यायिक जांच की मांग

650 मिलियन यूज़र्स के साथ इतिहास रचा: Bharti Airtel बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी

Hazaribagh कांड पर सियासत गरम: भाजपा पर “सर्जिकल स्ट्राइक” की चेतावनी, डॉ. इरफान अंसारी का तीखा हमला

Ranchi: सदर अस्पताल में 24×7 रेडियोलॉजी, मेमोग्राफी और 6 OT की सुविधा शुरू

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra