Jharkhand News: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद होने वाले घाटशिला (अजजा) विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है।
निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि 2 सितंबर को प्रारूप मतदाता सूची जारी की गई है। पात्र नागरिक 2 से 17 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इनका निपटारा 25 सितंबर तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 29 सितंबर 2025 को प्रकाशित होगी।
read more- बिहार में हर महिला के खाते में आएंगे ₹10,000– जानिए कौन और कैसे उठा सकता है फायदा!
बता दे कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में इस बार कुल 2,51,367 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 1,23,314 पुरुष, 1,28,050 महिलाएं और 3 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 2,648 दिव्यांग और 636 वरिष्ठ मतदाता भी सूचीबद्ध हैं। बेहतर सुविधा के लिए 12 नए मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों को 291 से बढ़ाकर 300 किया गया हैं।
वोटर प्रपत्र-6, 6A, 7 और 8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। यह आवेदन बीएलओ, एईआरओ और ईआरओ के पास निःशुल्क जमा किया जा सकता है। साथ ही मतदाता voters.eci.gov.in पोर्टल या वोटर हेल्पलाइन ऐप के जरिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी और सहायता के लिए निर्वाचन विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 1950 उपलब्ध कराया है।
read more- पाकिस्तान से हथियार मंगवाता था अमन साहु गैंग, मयंक सिंह का बड़ा खुलासा













