Giridih News: गिरिडीह से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां कुंए में गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है। मृतकों की पहचान पार्वती देवी और राजेन्द्र मुर्मू के रुप में हुई है। पूरा मामला गांडेय थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुरा गांव की बताई जा रही है।
Giridih News: आंगन में कुंए में पानी भरने गई थी महिला
मिली जानकारी के मुताबिक महिला घर के बाहर ही आंगन में कुंए में पानी भरने के लिए गई हुई थी। पानी भरने के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुंए में गिर गई। इसी बीच पत्नी को गिरता देख पति राजेन्द्र मुर्मू बचाने के लिए कुंए में कूद पड़े।
Read More- धोनी के शहर में फिर गूंजेगा इंडिया-इंडिया, JSCA स्टेडियम को मिला दो इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी
Giridih News: पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला
कुंए में पानी गहरा था। दोनों ने कुंए से बाहर निकलने की कोशिश की पर नाकाम रहे। दोनों की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण जमा हुए पर तबतक दोनों दोनों की कुंए में ही डूबकर मौत हो गई।
Read More- Garhwa News: गढ़वा में रामनवमी जुलूस के दौरान दो समुदायों में झड़प, 19 गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव बाहर निकाले गए। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक घटना से परिवार और गांव के लोग गहरे सदमे में हैं।













