Chatra: झारखंड के चतरा जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां शादी को लेकर हुए विवाद में गर्लफ्रेंड ने अपने ब्वॉयफ्रेंड की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मामला लावालोंग थाना क्षेत्र के लमटा गांव का है। लातेहार निवासी 34 वर्षीय मोहम्मद मुंतजिर अपनी 24 वर्षीय गर्लफ्रेंड नूरजहां से मिलने आया था। दोनों के बीच शादी को लेकर कहासुनी हुई और विवाद इतना बढ़ा कि नूरजहां ने गुस्से में चाकू से हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल मुंतजिर को पहले चतरा सदर अस्पताल और फिर रांची रिम्स रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
लावालोंग थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि पीड़ित ने दम तोड़ने से पहले पुलिस को बयान दिया था। इसी आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी युवती को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।












