रांची: झारखंड के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर है। सेना भर्ती कार्यालय, रांची द्वारा आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली 2025-26 का आयोजन 22 अगस्त से 04 सितंबर 2025 तक खेलगांव स्टेडियम, रांची में किया जाएगा। यह रैली झारखंड के मूल निवासियों के लिए खुली है।
किन पदों के लिए होगी भर्ती
- अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी)
- अग्निवीर (तकनीकी)
- अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी)
- अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास)
- अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास)
एडमिट कार्ड जारी
जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) पास कर लिया है, उनके एडमिट कार्ड पंजीकृत ईमेल पर भेज दिए गए हैं। अभ्यर्थी इसे भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
read more: अमरनाथ यात्रा रद्द! मौसम ने रोकी आस्था की राह, जानिए प्रशासन का प्लान
जरूरी निर्देश
- रैली स्थल पर रंगीन प्रिंट वाला एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है।
- अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में उल्लिखित तिथि और समय पर ही पहुंचना होगा।
- अभ्यर्थियों को अपने साथ चरित्र प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व अन्य मूल दस्तावेज लाना होगा।
- एंड्रॉयड फोन लाना भी अनिवार्य है।
समस्या होने पर यहां करें संपर्क
एडमिट कार्ड डाउनलोड में परेशानी होने पर अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, मेन रोड (ओवर ब्रिज), रांची में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
read more: Breaking News: रांची में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
रैली में रहेंगी ये सुविधाएं
- मेडिकल कवर और एंबुलेंस
- ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा
- विश्राम क्षेत्र और मूलभूत सुविधाएं
- सभी सेवाएं सुबह 4:00 बजे से चालू रहेंगी
भर्ती निदेशक कर्नल विकास भोला ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होगी। उन्होंने युवाओं से किसी भी दलाल या फर्जी व्यक्ति के झांसे में न आने की अपील की है। वहीं रांची के उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने कहा कि यह झारखंड के युवाओं के लिए देशभक्ति और प्रतिभा दिखाने का एक शानदार अवसर है। अभ्यर्थी आत्मविश्वास के साथ तैयारी करें और सिर्फ अपनी मेहनत पर भरोसा करें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.joinindianarmy.nic.in पर जाएं या













