Business News: देश की प्रमुख FMCG कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयर 1 दिसंबर को 1% से अधिक उछल गए। इस तेजी के पीछे HUL के आइसक्रीम बिजनेस के डीमर्जर का अहम ऐलान है। कंपनी ने अपने आइसक्रीम व्यवसाय को अलग कर क्वालिटी वॉल्स इंडिया (KWIL) में विभाजित किया है। डीमर्जर के तहत मौजूदा शेयरधारकों को 1:1 रेशियो के आधार पर HUL के एक शेयर के बदले क्वालिटी वॉल्स का एक शेयर मिलेगा।
क्वालिटी वॉल्स की लिस्टिंग और रिकॉर्ड डेट
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने 28 नवंबर को घोषणा की कि क्वालिटी वॉल्स इंडिया को 5 दिसंबर से निफ्टी 50 इंडेक्स में शामिल किया जाएगा। HUL के आइसक्रीम कारोबार के डीमर्जर से पहले 5 दिसंबर को HUL के लिए एक स्पेशल प्री-ओपन सेशन आयोजित किया जाएगा।
क्वालिटी वॉल्स इंडिया के पोर्टफोलियो में लोकप्रिय ब्रांड जैसे क्वालिटी वॉल्स, कॉर्नेटो और मैग्नम शामिल हैं। NCLT ने 30 अक्टूबर को इस डीमर्जर प्लान को मंजूरी दी थी।
Read more- संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, 19 दिनों में होंगी 15 बैठकें
अलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट
- रिकॉर्ड डेट: 5 दिसंबर 2025
- अलॉटमेंट डेट: 29 दिसंबर 2025
HUL ने कहा है कि नए शेयरों का आवंटन, क्रेडिट और लिस्टिंग प्रक्रिया समय पर पूरी की जाएगी। SEBI के नियमों के अनुसार, डीमर्जर के तहत अलग हुई इकाई के शेयरों को NCLT द्वारा मंजूरी मिलने के 60 दिनों के भीतर लिस्ट करना अनिवार्य है।
इस डीमर्जर का उद्देश्य KWIL की पूरी क्षमता को साकार करना और निवेशकों को बेहतर रिटर्न प्रदान करना बताया गया है।
Read more- झारखंड में दिसंबर की शुरुआत के साथ बढ़ी ठंड, 3 दिसंबर से शीतलहर का अलर्ट












