Ranchi: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी रांची से सामने आ रही है। जहां आधा दर्जन थाना प्रभारी का हुआ तबादला किया गया है। बता दे कि अशोक कुमार को सुखदेव नगर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं केके साहू को बनाया गया डायल 112 के प्रभारी। सुशील कुमार बने ट्रैफिक थाना प्रभारी चुटिया। जय प्रकाश राणा मांडर अंचल सर्किल इंस्पेक्टर। सदर पश्चिमी अंचल के प्रभारी बने असित कुमार मोदी। नवीन कुमार को बनाया गया सिल्ली थाना प्रभारी। दिनेश कुमार हाई कोर्ट सुरक्षा प्रभारी बनाए गए। अभी अभी रांची एसएसपी राकेश रंजन ने यह आदेश जारी किया है।












