Weather update:झारखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 जून तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. खासकर रांची समेत 8 जिलों में 28 जून को मूसलाधार बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.
जिन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है, वे हैं:
चतरा ,कोडरमा ,हजारीबाग ,रामगढ़ ,रांची ,गुमला , सिमडेगा और खूंटी.
मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें, अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, और तेज बारिश या बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों की तलाश करें.
29 जून को इन क्षेत्रों के साथ-साथ उत्तर-पूर्वी झारखंड — जैसे गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, देवघर, जामताड़ा इत्यादि जिलों में भी मौसम बिगड़ने की आशंका है.
प्रशासन ने राहत व आपातकालीन सेवाओं को तैयार रहने को कहा है. किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से खास सतर्कता बरतने की अपील की गई है.












