Weather Update: झारखंड में नवरात्र के शुरु होते होते ही भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहे है. मौसम विभाग ने झारखंड में 3 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी दी है. मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 24 सितंबर को रांची, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा जिले में कहीं-कहीं पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है.
कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि झारखंड के अधिकतर जिलों में 25 सितंबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा भी हो सकती है. कुछ जगहों पर गरज के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है.
Read More :कटरीना कैफ-विकी कौशल ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी, अक्टूबर में हो सकती है डिलीवरी!
भू-स्खलन के आसार
मौसम पूर्वानुमान पाधिकारी की ओर से जारी चेतावनी के साथ वर्षा के संभावित प्रभाव के बारे में भी बताया गया है. कहा है कि ऑरेंज अलर्ट वाले क्षेत्रों में कुछ जगहों पर भारी वर्षा या तेज वर्षा के कारण भू-स्खलन हो सकता है. पहाड़ी इलाकों में आपूर्ति और परिवहन व्यवस्था कुछ जगहों पर प्रभावित हो सकती है.
वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक। झारखंड, बिहार और राष्ट्रीय राजनीति, शिक्षा, प्रशासनिक मामलों और विकास नीतियों पर 10+ वर्षों का जमीनी पत्रकारिता अनुभव। निष्पक्ष और प्रमाणिक समाचार रिपोर्टिंग के लिए समर्पित।









