Saturday, March 7, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

झारखंड स्थापना दिवस पर हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान-गांव से चलेगी सरकार

November 15, 2025
in झारखंड
A A
झारखंड स्थापना दिवस पर हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान-गांव से चलेगी सरकार
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा कॉम्प्लेक्स उलिहातु, खूंटी में आज आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, हेमंत सोरेन एवं जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री जुएल ओराम सम्मिलित हुए। यह समारोह धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जन्म-जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम के उपरांत आयोजित की गई।

झारखंड वीरों की धरती..

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड वीरों की धरती है। हमारे कई वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर झारखंड राज्य को जन्म दिया है। हमारे वीर शहीदों ने ही हम राज्यवासियों को राह दिखाया एवं मजबूत बनाया है। उन्होंने कहा कि जिनके संघर्ष, अथक प्रयास और बलिदान से इस राज्य का निर्माण हुआ है उनके सपनों का झारखंड बनाना हम सभी कर्तव्य है। वर्तमान समय में हम सभी के कंधों में इस राज्य को सजाने और संवारने की एक बड़ी जिम्मेवारी है।

उन्होंने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के आदर्शों पर चलने वाले व्यक्ति आदरणीय दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन आज हम सभी के बीच नही हैं। आज के इस घड़ी में उनकी कमी हम सभी को खल रही है। जब घर से कोई बुजुर्ग सदस्य विदा लेता है तब उस घर पर पूरा सन्नाटा पसर जाता है, आज कहीं न कहीं इस पीड़ा के दौर से मैं गुजर रहा हूं।

Related Post

Jharkhand Weather Update Clouds will cover the sky from March 7, warning of rain and thunderstorms

Jharkhand Weather Update: 7 मार्च से छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

March 7, 2026
Jharkhand News: कानून की नाक के नीचे अपराधी को राजनीतिक संरक्षण क्यों? हेमंत सरकार पर बरसे मरांडी

Jharkhand News: कानून की नाक के नीचे अपराधी को राजनीतिक संरक्षण क्यों? हेमंत सरकार पर बरसे मरांडी

March 6, 2026
Jharkhand News: निकाय चुनाव में जीत का जश्न-8 मार्च को रांची में भाजपा का भव्य ‘विजय सम्मान’ समारोह

Jharkhand News: निकाय चुनाव में जीत का जश्न-8 मार्च को रांची में भाजपा का भव्य ‘विजय सम्मान’ समारोह

March 6, 2026
Jharkhand News: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस हादसे की शिकार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Jharkhand News: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस हादसे की शिकार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

March 6, 2026

आदिवासी एवं जनजातीय समुदायों का सर्वांगीण विकास हमारी प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के गांव-गांव पहुंचकर सभी वर्ग-समुदाय के लोगों के दु:ख, तकलीफ को समझने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी एवं जनजातीय समुदायों के सर्वांगीण विकास को दृष्टिगत रखते हुए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की विकास योजनाओं में आदिवासी तथा जनजातीय समुदायों को सबसे ऊपर रखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार अपने कार्यों का 50% खर्च माताओं, बहनों, बेटियों तथा गांव, गरीब, किसान के कल्याणार्थ कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार रांची के राज्य मुख्यालय से नहीं बल्कि गांव से चलने वाली सरकार है। प्रत्येक परिवार के घर आंगन तक विकास योजनाओं का पहुंचाने का कार्य निरंतर चलता रहा है, आगे भी चलता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस सभा में उपस्थित हमारे कई ऐसे युवा हैं जिनका उम्र राज्य गठन के बाद हुआ है। आज हमारा राज्य 25 वर्ष का युवा राज्य है। हम युवा वर्ग के साथ मिलकर इस राज्य को अपने बल पर आगे बढ़ाते हुए देश के अग्रणी राज्यों के श्रेणी में लाकर खड़ा करेंगे, इसी लक्ष्य के साथ हमारी सरकार कार्य योजनाओं को मूर्त रूप दे रही है।

महिलाओं को मजबूत बनाने को लेकर विशेष कार्य कर रही राज्य सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से कुछ वर्ष पहले तक यहां के लोगों को इलाज और पढ़ाई के लिए महाजनों या पैसे वाले लोगों से उधार लेना पड़ता था, लेकिन अब हमारी सरकार इन परिस्थितियों को बदलने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धीरे-धीरे महिलाओं को मजबूत बनाने को लेकर विशेष कार्य कर रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम हो रहा है। आने वाले दिनों में खेल, पर्यटन, रोजगार तथा आधारभूत संरचनाओं के विकास पर कई महत्वपूर्ण काम किए जाएंगे, जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की सोच है कि एक-एक झारखंड वासियों के घर-परिवार में खुशहाली आए, लोगों के चेहरों पर मुस्कान हो तथा समस्त राज्यवासी झारखंड के समग्र विकास का सहभागी बने। मुख्यमंत्री ने अंत में सभी को पुनः राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी तथा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को शत-शत नमन किया।

इस अवसर पर विधायक विकास सिंह मुंडा, विधायक रामसूर्या मुंडा, विधायक सुदीप गुड़िया, राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Posts

Jharkhand Weather Update Clouds will cover the sky from March 7, warning of rain and thunderstorms
झारखंड

Jharkhand Weather Update: 7 मार्च से छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

March 7, 2026
Jharkhand News: कानून की नाक के नीचे अपराधी को राजनीतिक संरक्षण क्यों? हेमंत सरकार पर बरसे मरांडी
झारखंड

Jharkhand News: कानून की नाक के नीचे अपराधी को राजनीतिक संरक्षण क्यों? हेमंत सरकार पर बरसे मरांडी

March 6, 2026
Jharkhand News: निकाय चुनाव में जीत का जश्न-8 मार्च को रांची में भाजपा का भव्य ‘विजय सम्मान’ समारोह
झारखंड

Jharkhand News: निकाय चुनाव में जीत का जश्न-8 मार्च को रांची में भाजपा का भव्य ‘विजय सम्मान’ समारोह

March 6, 2026
Next Post
Lohardaga receives a gift of 122 crore rupees: Agriculture Minister Shilpi Neha Tirkey's call at the State Foundation Day celebrations: "Jharkhand forges gold"

लोहरदगा को मिली 122 करोड़ की सौगात: राज्य स्थापना दिवस समारोह में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का आह्वान— “गढ़ें सोना झारखंड

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सीएम हेमंत ने 8 हज़ार करोड़ के योजनाओं का किया शिलान्यास

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सीएम हेमंत ने 8 हज़ार करोड़ के योजनाओं का किया शिलान्यास

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Weather Update Clouds will cover the sky from March 7, warning of rain and thunderstorms

Jharkhand Weather Update: 7 मार्च से छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

March 7, 2026

Aaj ka Rashifal 7 March 2026: ग्रहों के बदलने से कुछ राशियों को करियर में सुनहरे अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ को अपनी सेहत में सावधानी बरतनी होगी

Jharkhand News: कानून की नाक के नीचे अपराधी को राजनीतिक संरक्षण क्यों? हेमंत सरकार पर बरसे मरांडी

Jharkhand News: निकाय चुनाव में जीत का जश्न-8 मार्च को रांची में भाजपा का भव्य ‘विजय सम्मान’ समारोह

Jharkhand News: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस हादसे की शिकार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

फुरकान अंसारी का PM Modi पर हमला, बोले— भाजपा को मिलेंगी और कम सीटें

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra