रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) परिवार और उनके समर्थकों में शोक की लहर है।
रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर फिलहाल रांची स्थित शिबू सोरेन आवास लाया गया है। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद आवास पर मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। राज्य सरकार के मंत्री वहां पहुंचकर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं और रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
पार्टी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर गुरुवार, 8 अक्टूबर को सुबह 9 बजे उनके पैतृक गांव नेमरा, रामगढ़ ले जाया जाएगा। वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार और झामुमो में शोक का माहौल है।

न्यूज डेस्क राइटर, खबर मन्त्र। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल जगत और वायरल समसामयिक विषयों पर त्वरित और सटीक समाचार संपादन।




