हजारीबाग। संस्कृति म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी, हजारीबाग में सोमवार को हेरिटेज वॉक एवं सोहराई एवं कोहबर चित्रकला की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जवाहर नवोदय विद्यालय बोंगा, हजारीबाग के युवा पर्यटन क्लब के छात्र सदस्यों एवं शिक्षक समन्वयक ने भाग लिया। छात्र-छात्राओं के साथ देश के विरासत और धरोहर को संरक्षण करने पर चर्चा हुई। साथ ही छात्र-छात्राओं को देश के विरासत और उससे जुड़े इतिहास पर भी जानकारी दी गई।
कार्यशाला में झारखंड की विरासत और संस्कृति की जानकारी छात्रों को दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण, रांची मण्डल के सहायक अधीक्षण पुराविद डॉ नीरज कुमार मिश्र एवं सहायक अधीक्षण पुराविद डॉ मो अज़हर साबिर, सहायक पुराविद उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजन में संस्कृति म्यूजियम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। कार्यशाला में उपस्थित सदस्यों, युवा पर्यटन क्लब के सदस्य एवं टूर एंड ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सदस्य को प्रमाणपत्र वितरित किया गया।
कार्यक्रम में पर्यटन मंत्रालय की ओर से सहायक प्रबंधक देबिका मंडल, टूर एंड ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष अमरदीप सहाय, सचिव राजेश शुक्ला, संयुक्त सचिव शंकर रॉय विशेष रूप से उपस्थित थे।