Technology : हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय बाइक लाइनअप को एक नया और दमदार अपडेट देते हुए एक्सट्रीम 160R का कॉम्बैट एडिशन पेश किया है। कंपनी ने इसे ‘एक्सट्रीम 160R 4V क्रूज कंट्रोल’ नाम से अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है।
Read More-अयोध्या के राम मंदिर में भगवा फहराने पर पाकिस्तान को लगी मिर्ची! भारत के खिलाफ कह दी…
160cc सेगमेंट में पहली बार क्रूज कंट्रोल फीचर
इस नई एडिशन की सबसे बड़ी खासियत इसका क्रूज कंट्रोल फीचर है, जो 160cc सेगमेंट में पहली बार दिया गया है। इसके साथ ही इसमें कलर LCD डिस्प्ले, तीन राइडिंग मोड्स और डुअल चैनल ABS जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल किए गए हैं, जिससे राइडिंग और भी सुरक्षित और आरामदायक बन जाती है।
Read More-कमला पसंद के मालिक की बहू ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
बाइक की कीमत दिल्ली में 1,34,100 रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है और यह सीधे तौर पर TVS Apache RTR 160 4V और Bajaj Pulsar NS160 को चुनौती देगी। कॉम्बैट एडिशन का लुक स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में और ज्यादा एग्रेसिव है। शार्प LED हेडलाइट, नए ग्रे-फ्लोरोसेंट यलो ग्राफिक्स और मिलिट्री-स्टाइल डिजाइन इसे सड़क पर अलग पहचान देते हैं।
0-60 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 4.5 सेकंड में
मशीनरी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वही 163cc ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 16.6hp पावर और 14Nm टॉर्क पैदा करता है। 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ यह इंजन E20 फ्यूल सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि बाइक 0-60 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 4.5 सेकंड में पकड़ लेती है।
Read More-अवैध संबंध का शक! कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या
इतने पावर के बाद भी बाइक शहर में 45kmpl तक माइलेज दे सकती है। सिटी कम्यूट से लेकर वीकेंड राइड तक, यह एडिशन युवा राइडर्स के लिए एक संतुलित पैकेज बनकर आया है।













