Jharkhand News: झारखंड कैबिनेट की सोमवार को हुई बैठक में राज्य सरकार के सभी सरकारी कार्यालयों के लिए Holiday कैलेंडर को मंजूरी दे दी गई है। जारी कैलेंडर के अनुसार वर्ष भर में कुल 34 दिन का अवकाश रहेगा। इसमें एनआईए एक्ट के तहत 21 दिन और कार्यपालक आदेश के तहत 13 दिन की छुट्टियां शामिल हैं। खास बात यह है कि इस बार सोहराय पर्व पर दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
एनआईए एक्ट के तहत Holiday (21 दिन)
- गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी
- होलिका दहन – 03 मार्च
- होली – 04 मार्च
- ईद-उल-फितर – 21 मार्च
- रामनवमी – 26 मार्च
- महावीर जयंती – 31 मार्च
- गुड फ्राइडे – 03 अप्रैल
- आंबेडकर जयंती – 14 अप्रैल
- बुद्ध पूर्णिमा – 01 मई
- बकरीद – 27 मई
- मुहर्रम – 26 जून
- स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त
- मिलाद-उन-नबी – 26 अगस्त
- जन्माष्टमी – 04 सितंबर
- करमा पूजा – 22 सितंबर
- गांधी जयंती – 02 अक्टूबर
- महाष्टमी – 19 अक्टूबर
- महानवमी/विजयादशमी – 20 अक्टूबर
- छठ – 16 नवंबर
- गुरुनानक जयंती – 24 नवंबर
- क्रिसमस – 25 दिसंबर
Read more- Ranchi News: रांची एयरपोर्ट पर बड़ा खतरा टला, बाल बाल बचें यात्री
कार्यपालक आदेश के तहत सार्वजनिक अवकाश (13 दिन)
- सोहराय – 12 जनवरी
- सोहराय (खुंटाव) – 13 जनवरी
- मकर संक्रांति – 14 जनवरी
- सुभाष चंद्र बोस जयंती / बसंत पंचमी – 23 जनवरी
- मजदूर दिवस – 01 मई
- हूल दिवस – 30 जून
- रथयात्रा – 16 जुलाई
- रक्षा बंधन – 28 अगस्त
- गणेश चतुर्थी – 14 सितंबर
- विश्वकर्मा पूजा – 17 सितंबर
- करमा पूजा (फूलखोंसी) – 23 सितंबर
- गोवर्धन पूजा – 09 नवंबर
- भैया दूज / चित्रगुप्त पूजा – 11 नवंबर
इसके अलावा 01 अप्रैल को बैंक लेखा वार्षिक बंदी के कारण सरकारी अवकाश रहेगा। जारी कैलेंडर से राज्य के सरकारी कर्मियों को अपने कार्य और छुट्टियों की योजना बनाने में सुविधा मिलेगी।
Read more- रांची RINPAS में बदलाव: डॉ. जयती सिमलई को दोबारा सौंपी गई कमान












