Today’s Horoscope: ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज आपके दिन को कैसे प्रभावित करेगी? ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है. आइए जानें 2 अगस्त 2025 का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन — मेष से मीन राशि तक.
मेष राशि (Aries)
आत्मविश्वास रहेगा लेकिन संयम रखें. गुस्से से बचें. नौकरी में बदलाव और तरक्की के योग हैं. वाहन सुख मिलेगा.
वृषभ राशि (Taurus)
आत्मविश्वास रहेगा पर मन विचलित हो सकता है. गुस्से और तनाव से बचें. पढ़ाई में सफलता मिलेगी. परिवार से दूरी संभव.
मिथुन राशि (Gemini)
मन अशांत रहेगा. संतान की सेहत पर ध्यान दें. नौकरी में परिवर्तन हो सकता है. क्रोध और वाणी पर नियंत्रण जरूरी.
कर्क राशि (Cancer)
मन परेशान रहेगा लेकिन वाणी प्रभावशाली होगी. नए व्यापार की शुरुआत संभव. पिता से धन लाभ हो सकता है.
सिंह राशि (Leo)
अज्ञात भय परेशान कर सकता है. कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग हैं. सेहत को लेकर सतर्क रहें.
कन्या राशि (Virgo)
क्रोध और अशांति से दिन खराब हो सकता है. कारोबार में बदलाव के संकेत हैं. मित्रों से सहयोग मिलेगा.
तुला राशि (Libra)
मन प्रसन्न रहेगा. पढ़ाई और बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी. आय बढ़ेगी लेकिन खर्चे भी साथ-साथ रहेंगे.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
मन परेशान रहेगा. परिवार का साथ मिलेगा लेकिन कारोबार में बाधाएं आ सकती हैं. पिता का सहयोग रहेगा.
धनु राशि (Sagittarius)
मन अशांत रहेगा. शैक्षिक कारणों से यात्रा संभव है. व्यापार में वृद्धि और लाभ के योग हैं.
मकर राशि (Capricorn)
बौद्धिक कार्यों से लाभ मिलेगा. कारोबार से फायदा होगा. किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि संभव है.
कुंभ राशि (Aquarius)
आत्मविश्वास से भरपूर दिन रहेगा. शैक्षणिक व बौद्धिक प्रयासों में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
मीन राशि (Pisces)
आत्मविश्वास की कमी रह सकती है. माता की सेहत पर ध्यान दें. खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन लाभ के अवसर मिलेंगे.
डिस्क्लेमर:
यह राशिफल आम ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.











