Rashifal: 1 अक्टूबर 2025, आज महानवमी का दिन है. आज कई राशियों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा रहेगी, वहीं कई राशियों को सावधान रहने की जरुरत है। जानें क्या कह रहे हैं आपके सितारे।
मेष राशि
आज आप मानसिक तनाव से मुक्त होंगे. आपका कोई पुराना कार्य आज पूर्ण हो जाएगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा और व्यापार-व्यवसाय के लिए कार्य योजना बना सकते हैं.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: लाल
वृषभ राशि
आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है. आप कोई नया वाहन या मकान खरीदने का प्लान कर सकते हैं. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. किसी कार्य विशेष के कारण लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सफेद
मिथुन राशि
आज यात्रा आदि में वाहन संभालकर चलाएं, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है. स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे. शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से बचें. परिवार में पत्नी व बच्चों से मतभेद हो सकते हैं.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
कर्क राशि
आज आप किसी व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें. व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा लेनदेन ना करें, हानि की संभावना है. न्यायालय पक्ष में चल रहे प्रकरण में आपको लाभ प्राप्त होगा.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
सिंह राशि
आज आप कुछ बातों के चलते मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं. परिवार और कार्य क्षेत्र में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
कन्या राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा. यदि नए काम के लिए कोई प्लानिंग चल रही है तो उसका शुभारंभ कर सकते हैं. सफलता मिलेगी. व्यापार-व्यवसाय में बड़ी साझेदारी आज हो सकती है.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: नीला
तुला राशि
आज आप किसी प्रॉपर्टी संबंधी विवाद में फंस सकते हैं. थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है. वाहन सावधानी से चलाएँ. परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. पत्नी और बच्चों के साथ बाहर जाने की योजना बन सकती है.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक राशि
आज आप कुछ बातों को इग्नोर करें नहीं तो पारिवारिक संबंधों में मतभेद बढ़ सकते हैं.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: काला
धनु राशि
आज आप पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं. दिन अच्छा रहेगा और परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे. मौसमी बीमारियों से पत्नी व बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
मकर राशि
आज माता-पिता और पत्नी के बीच विवाद हो सकता है, जिससे आपका मन अशांत रहेगा. पत्नी परिवार के लिए बड़ा निर्णय लेने का दबाव डाल सकती है. व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी.
शुभ अंक: 10
शुभ रंग: भूरा
कुंभ राशि
आज व्यवसाय में पार्टनर से सावधान रहें. कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकता है, जिससे आर्थिक नुकसान हो सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. यात्रा के योग हैं.
शुभ अंक: 11
शुभ रंग: नीला
मीन राशि
आज परिवार में कोई धार्मिक यात्रा पर जा सकता है. काम की अधिकता से स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा. पत्नी से विवाद हो सकता है. व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है.
शुभ अंक: 12
शुभ रंग: बैंगनी












