Rashifal: 19 अक्टूबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. कई राशियों को करना पड़ेगा परेशानियों का सामना। जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे-
मेष राशि
मेष राशि के जातक आज धार्मिक कार्यों में सहभागी बनेंगे. आपको आज कार्यक्षेत्र के साथ घरेलू व्यवस्था को बनाए रखने के लिए काफी परिश्रम करना होगा।
वृषभ राशि
धन का प्रवाह सामान्य रहेगा. दोपहर के बाद कार्य अधूरे रह सकते हैं, और घर का माहौल गर्म हो सकता है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें।
मिथुन राशि
आज दिन के पहले भाग में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन मानसिक उलझनें दूर करनी होंगी. कार्य में प्रगति होगी, दोपहर के बाद आराम का समय रहेगा। निर्णय सोच-समझकर लें. घर में खर्च अधिक रहेगा।
Read More:दिल्ली संसद भवन के पास अफरातफरी, सांसद फ्लैट्स में लगी भीषण आग, एजेंसियां अलर्ट
कर्क राशि
दिन का आरंभ असमंजस में बीतेगा, लेकिन दोपहर के बाद राहत मिलेगी। धन का प्रवाह सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से सहयोग मिलेगा जो भविष्य में लाभ देगा।
सिंह राशि
आज धैर्य और शांति से काम लें. क्रोध और विवाद से बचें. परिवार और कार्यस्थल दोनों जगह दबाव रहेगा. अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकता है।
कन्या राशि
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा. सुबह की मेहनत भविष्य में लाभ देगी। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें. लाभ के बजाय हानि की संभावना अधिक है, इसलिए आर्थिक फैसले सोचकर लें।
तुला राशि
आज का दिन उत्साहजनक रहेगा। भाग्य साथ देगा और रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। कला, फैशन और ब्यूटी से जुड़े जातकों के लिए दिन लाभकारी है।
वृश्चिक राशि
आज का दिन लाभप्रद है। वाणी में संयम रखें। दोपहर से पहले महत्वपूर्ण कार्य पूरे करें। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी. व्यापार में कमाई अच्छी होगी।
धनु राशि
दिन के मध्य तक आर्थिक निर्णय न लें। मन में नकारात्मकता रहेगी और काम के प्रति लापरवाही हो सकती है। परिवार और मित्र सलाह देंगे, ध्यान से सुनें. दोपहर से स्थिति सुधरेगी।
मकर राशि
आज सम्मान मिलेगा, पर आर्थिक परेशानियां रहेंगी। समय पर कार्य पूरा करने के बाद भी अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि
दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा. बीमार जातकों की स्थिति में सुधार होगा. कारोबार में धन अटक सकता है. दोपहर के बाद धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
मीन राशि
दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी. सुबह सुस्ती और कमजोरी महसूस होगी. कार्यों में देरी से मन उदास रहेगा. दोपहर के बाद कामकाज में सफलता मिलेगी.











