Rashifal: 24 सितंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. वहीं कुछ राशियों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रह सकता है. आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेष राशि-
आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे. परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा।
शुभ अंक:5, 14
शुभ रंग:लाल
वृषभ राशि-
आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा.
शुभ अंक: 2, 9
शुभ रंग:पीला
मिथुन राशि-
आज आप थोड़ा संभल कर रहें. नहीं तो आप विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं. परिवार में बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी.
शुभ अंक:3, 7
शुभ रंग:हरा
कर्क राशि-
आज आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील या समझौता कर सकते हैं, जिस कारण बैंक आदि से बड़ा लोन आदि कराने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है.
शुभ अंक: 4, 8
शुभ रंग:सफ़ेद
सिंह राशि-
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं. आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें.
शुभ अंक: 1, 6
शुभ रंग: नारंगी
कन्या राशि-
किसी विशिष्ट कार्य का दायित्व आज आपको मिल सकता है. परंतु आपके विरोधी आपके कार्य को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे.
शुभ अंक: 5, 10
शुभ रंग:हल्का नीला
तुला राशि-
आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आपको व्यापार-व्यवसाय में बड़ी आर्थिक मदद अपने परिजन और मित्रों से मिल सकती है, जिस कारण रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है.
शुभ अंक: 2, 8
शुभ रंग:गुलाबी
वृश्चिक राशि-
आज आप किसी नए कार्य की शुरुआती नीव रख सकते हैं. साथ ही आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है, जिससे कई दिन से चली आ रही आर्थिक समस्या से निजात मिलेगी.
शुभ अंक: 3, 9
शुभ रंग:लाल
धनु राशि-
आज आपका दिन समस्याओं से भर रहेगा. आप स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान रह सकते हैं. अपने पत्नी से आंतरिक मतभेद बढ़ सकता है.
शुभ अंक: 6, 12
शुभ रंग:नीला
मकर राशि-
आज का दिन आपका शानदार और सुख में रहेगा. आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी प्रॉपर्टी डील भी हो सकती है, जो भविष्य में लाभदायक रहेगी.
शुभ अंक: 4, 11
शुभ रंग:हरा
कुंभ राशि-
आज आप किसी नए कार्य के सिलसिले में बाहर की यात्रा कर सकते हैं. थोड़ी अड़चन आएगी, लेकिन उद्देश्य पूरा होगा. पुराना विवाद निपटाने का प्रयास करें. परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन सकता है. पत्नी और बच्चों के लिए स्थान परिवर्तन करना जरूरी होगा.
शुभ अंक:1, 7
शुभ रंग:सफ़ेद
मीन राशि-
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा. किसी पुराने बड़े विवाद को सुलझाने में सफलता मिलेगी. आज आप बड़ी धनराशि जमा कर सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय में किसी को बड़ी धनराशि उधार न दें.
शुभ अंक: 5, 10
शुभ रंग:पीला
वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक। झारखंड, बिहार और राष्ट्रीय राजनीति, शिक्षा, प्रशासनिक मामलों और विकास नीतियों पर 10+ वर्षों का जमीनी पत्रकारिता अनुभव। निष्पक्ष और प्रमाणिक समाचार रिपोर्टिंग के लिए समर्पित।









