Today’s Horoscope: रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित होता है. आज का दिन कुछ लोगों के लिए खुशखबरी लेकर आया है, तो कुछ लोगों को सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है. आइए जानते हैं – मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का हाल:
मेष (Aries)
आज तबीयत ठीक रहेगी. पुराने निवेश से पैसा मिल सकता है. घर का माहौल अच्छा रहेगा. व्यापार में फायदा मिलेगा.
वृषभ (Taurus)
मन शांत रहेगा. खर्च और बचत में संतुलन बनाएंगे. किसी खास से मुलाकात हो सकती है. जीवनसाथी कोई अच्छा सरप्राइज दे सकता है.
मिथुन (Gemini)
आत्मविश्वास बढ़ेगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. यात्रा के योग बन रहे हैं. कामकाज और पैसों के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा.
read more: झारखंड को जापानी निवेश से मिलेगा बूस्ट! JICA, JETRO और NEC से हुई अहम मुलाकातें
कर्क (Cancer)
थकान हो सकती है. अचानक पैसा मिल सकता है. दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं. जीवनसाथी से संबंध बेहतर होंगे.
सिंह (Leo)
खर्च ज्यादा हो सकता है, सावधान रहें. माता-पिता का साथ मिलेगा. व्यापार में फायदा होगा. बच्चों की सेहत का ख्याल रखें.
कन्या (Virgo)
सोच सकारात्मक रखें, दिक्कतें दूर होंगी. खर्च बढ़ सकता है. दोस्तों के साथ समय बिताएं. व्यापार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है.
तुला (Libra)
मन कभी खुश, कभी उलझन में रहेगा. खर्च बढ़ सकता है. परिवार में थोड़ी खटास हो सकती है. व्यापार बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं.
वृश्चिक (Scorpio)
आज सोच अच्छी रखें, काम बनेंगे. कोई सपना पूरा हो सकता है. खर्च पर कंट्रोल रखें. जीवनसाथी के साथ दिन अच्छा बीतेगा.
धनु (Sagittarius)
आपकी सोच लोगों को पसंद आएगी. हाल की गलतियों से सीखा जाए. यात्रा फायदेमंद रहेगी. घर में मेहमान आ सकते हैं.
मकर (Capricorn)
सेहत का ध्यान रखें. दोस्तों से मदद मिल सकती है. पिता से कोई गिफ्ट मिल सकता है. व्यापार में फायदा होगा.
read more: अब नहीं मिलेगा ₹2500 हर महीने! मंईयां योजना से हटेंगी 17 हजार महिलाएं
कुंभ (Aquarius)
बच्चों से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. भावुक होकर फैसले न लें. काम की तारीफ हो सकती है. दिन ठीक-ठाक रहेगा.
मीन (Pisces)
जीवनसाथी के साथ समय बिताना अच्छा लगेगा. बड़ों से पैसों को लेकर सलाह लें. सेहत अच्छी रहेगी. ऑफिस में उलझनों से दूर रहें.
नोट: यह राशिफल आम ज्योतिषीय गणना पर आधारित है. किसी जरूरी फैसले से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.













