रांची में hit and run की चौंकाने वाली घटना
राजधानी रांची में Hit and run की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद एक कार चालक ने बाइक सवार युवक को अपनी गाड़ी के बोनट पर काफी दूर तक लटकाए रखा। इस दौरान युवक जान बचाने के लिए संघर्ष करता रहा और उसने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
पीड़ित मवाज खान के परिजनों के अनुसार, वह अपने छोटे भाई को स्कूल छोड़कर लौट रहा था, तभी एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उसने चालक से ब्रेक टूटने की बात कहते हुए मरम्मत के लिए पैसे देने का अनुरोध किया। आरोप है कि इसी बात पर विवाद बढ़ गया। वही प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक ने वाहन नहीं रोका और तेजी से आगे बढ़ गया। इसी दौरान मवाज कार के बोनट पर जा गिरा। युवक के बार-बार गुहार लगाने के बावजूद चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और उसे उसी हालत में अपने अपार्टमेंट तक ले गया। वहां पहुंचने के बाद युवक के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगा है।
पीड़ित के एक और परिजनों ने बिना जानकारी देते हुए बताया कि कार सवार की पहचान सीनियर अधिवक्ता मनोज टंडन के रूप में हुई है। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और डोरंडा थाना में जप्त कर रखा गया है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।
फिलहाल थाने में पीड़ित पक्ष और वकीलों की भीड़ जुटी है। पीड़ित के पिता अरमान खान ने कहा कि वे सख्त कानूनी कार्रवाई चाहते हैं। फिलहाल पुलिस के द्वारा hit and run मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बीते दिनों राजधानी रांची से hit and run का मामला लगातार सामने आ रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ कर दिया है।











