Bed Runner: अगर आप कभी किसी होटल में रुके होंगे तो आपने जरूर गौर किया होगा कि बिस्तर के नीचे की ओर एक रंगीन कपड़े की पट्टी बिछी होती है। पहली नज़र में यह सजावट का हिस्सा लगती है, लेकिन वास्तव में इसका एक अहम और व्यावहारिक कारण होता है। हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में इसे “बेड रनर” (Bed Runner) कहा जाता है।
क्यों होती है इसकी जरूरत?
Homemaking.com के अनुसार, होटल में आने वाले मेहमान अक्सर अपने बैग, कोट, या जूते बेड पर ही रख देते हैं। ऐसे में यह रनर एक सुरक्षा परत (protective layer) की तरह काम करता है जो सफेद बेडशीट को गंदगी, धूल और बैक्टीरिया से बचाता है।
क्या यह सिर्फ दिखावे के लिए है?
बिलकुल नहीं! हालांकि यह बिस्तर की खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद करता है, लेकिन इसका मुख्य उद्देश्य है –
- गंदगी से बेडशीट को बचाना
- बैग या जूते रखने के लिए एक अलग जगह देना
- बिस्तर को संतुलित और पेशेवर लुक देना
बेड रनर को लेकर सावधानी जरूरी!
विशेषज्ञों का मानना है कि बेड रनर, बेडशीट या तकियों के मुकाबले बहुत कम धोया जाता है, इसलिए यह बैक्टीरिया और कीटाणुओं का घर बन सकता है।
सुझाव:
- होटल में घुसते ही बेड रनर और सजावटी तकियों को हटा दें
- टीवी रिमोट को सेनेटाइज़ करें या प्लास्टिक कवर में लपेटें
- बाथटब को इस्तेमाल से पहले हल्का साफ कर लें
- शॉवर का पानी चालू करके कम से कम 1 मिनट तक बहने दें
इन चीजों को भी मानें ‘हिडन जर्म स्पॉट्स’
Locksmith Dartford की रिपोर्ट के अनुसार, होटल के इन चीजों पर बैक्टीरिया पनप सकते हैं:
- बेडस्प्रेड और थ्रो ब्लैंकेट्स
- डेकोरेटिव पिलो
- बेड रनर
- दरवाज़ों के हैंडल और रिमोट
अब अगली बार जब आप किसी होटल में रुकें, तो इन चीजों का ध्यान रखें। यह न केवल आपकी हेल्थ को सुरक्षित रखेगा, बल्कि सफर को ज्यादा आरामदायक और स्मार्ट बनाएगा।
बेड रनर सिर्फ सजावट नहीं, एक ज़रूरी सेफ्टी लेयर है — मगर तभी तक, जब तक इसे सही से साफ किया जाए!

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









