रांची: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रांची रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। RPF कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशन में चलाए गए “ऑपरेशन AAHT” (Action Against Human Trafficking) के तहत प्लेटफॉर्म नंबर-1 के फुटओवर ब्रिज के पास 9 युवतियों और 2 पुरुषों को संदिग्ध हालात में पकड़ा गया।
read more: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का आधिकारिक X हैंडल हुआ Hack, सीएम सोरेन ने दिए जांच के आदेश
काम के बहाने तमिलनाडु ले जा रहे थे आरोपी
प्रारंभिक पूछताछ में जब संतोषजनक जवाब नहीं मिले, तो सभी को RPF पोस्ट लाया गया। वहां गहन पूछताछ के बाद जो खुलासा हुआ, उसने मानव तस्करी की एक बड़ी साजिश को बेनकाब कर दिया। पकड़े गए तीन आरोपियों की पहचान श्रुति देवी, कुंदन कुमार और रंधीर कर्माली के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि ये तीनों आरोपी पीड़ित लड़कियों को झांसा देकर उन्हें तमिलनाडु में काम दिलाने के बहाने ले जा रहे थे।
read more: JSBCL को मिली झारखंड में खुदरा शराब दुकानों के संचालन की जिम्मेदारी
हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ
तस्करों ने बताया कि वे हर लड़की से ₹2000 से ₹3000 तक बतौर कमीशन वसूलते थे और साथ ही प्रत्येक लड़की पर ₹20 प्रतिदिन की दर से भी कमाई करते थे। उनके पास लड़कियों को बाहर ले जाने के लिए कोई वैध दस्तावेज भी नहीं पाए गए। यह कार्रवाई RPF की सतर्कता और तत्परता का प्रमाण है, जिससे एक संभावित अंतरराज्यीय मानव तस्करी रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। फिलहाल तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और लड़कियों को महिला संरक्षण गृह भेजा गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
read more: अब झारखंड के इन शहरों में भी दौड़ेगी मेट्रो, जानिए कब शुरू होगा काम












