Bihar News- बिहार के बेगूसराय जिले से एक हैरान कर देने वाला लव-ट्रायंगल मर्डर केस सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है. एक शादीशुदा महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने प्रेमी की हत्या कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को युवक की लाश मिलने के बाद जब मामले की तहकीकात की, तो पूरा सच सामने आया.
क्या है पूरा मामला?
मृतक की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है, जिसकी लाश सिंघौल थाना क्षेत्र के फतेहपुर इलाके में मिली थी. पहले माना जा रहा था कि युवक का अपहरण कर उसकी हत्या की गई है, लेकिन मोबाइल की लास्ट लोकेशन और टेक्निकल सर्विलांस से असली साजिश का पर्दाफाश हुआ.
प्रेमिका के घर में थी सुनील की आखिरी लोकेशन
जांच में सामने आया कि सुनील आखिरी बार अपनी शादीशुदा प्रेमिका प्रियांशु कुमारी के घर गया था. वहां दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन रहे थे, तभी प्रियांशु का पति जितेंद्र कुमार अचानक कमरे में आ गया. उसने पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर गुस्से में आकर सुनील को पकड़ लिया.
पत्नी ने प्रेमी पर लगाया जबरदस्ती का आरोप
पति की नजर में खुद को निर्दोष दिखाने के लिए प्रियांशु ने सुनील पर जबरदस्ती का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों ने मिलकर सुनील की गला मरोड़कर हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों ने शव को पड़ोस के खाली घर के कैंपस में फेंक दिया और उसका मोबाइल फोन शौचालय की टंकी में डाल दिया.
read more- झारखंड में पुल टूटा, लेकिन रुकी नहीं पढ़ाई! जान जोखिम में डाल रहे हैं ये मासूम बच्चे
पुलिस ने ऐसे खोला मर्डर मिस्ट्री का राज
अगली सुबह जब लोगों ने लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस से सुनील की आखिरी लोकेशन ट्रैक की, जो सीधे प्रियांशु और जितेंद्र के घर की थी. इसके बाद जब दोनों से सख्ती से पूछताछ हुई, तो महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
दोनों आरोपी गिरफ्तार
सदर-1 डीएसपी सुबोध कुमार ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच आगे बढ़ रही है.













