Vijay Malya: शराब कारोबारी और किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व प्रमोटर विजय माल्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं। राज शमानी के पॉडकास्ट में उन्होंने पहली बार विस्तार से किंगफिशर एयरलाइंस संकट, भारत छोड़ने की वजह और कानूनी मामलों पर खुलकर बात की। माल्या ने दावा किया कि उन्होंने कोई चोरी नहीं की और वे भागे नहीं थे, बल्कि पहले से तय यात्रा पर विदेश गए थे।
“मैं मार्च 2016 में भारत से निकला, लेकिन भागा नहीं। मैं पहले से तय कार्यक्रम पर गया था। अगर आपको मुझे भगोड़ा कहना है तो कहिए, लेकिन चोर क्यों?” – विजय माल्या
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) June 5, 2025
भारत लौटने की शर्तें बताईं
ब्रिटेन में कानूनी लड़ाइयों से घिरे माल्या ने कहा कि अगर भारत सरकार निष्पक्ष सुनवाई और सम्मानजनक जीवन का भरोसा दे, तो वे वापसी पर गंभीरता से विचार कर सकते हैं। उन्होंने यूके हाई कोर्ट ऑफ अपील के एक फैसले का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि भारत की जेलें मानवाधिकारों का उल्लंघन करती हैं, इसलिए प्रत्यर्पण उचित नहीं है।
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) June 5, 2025
प्रणव मुखर्जी को बताया था संकट का हल: माल्या
माल्या ने खुलासा किया कि किंगफिशर एयरलाइंस की हालत खराब होने पर उन्होंने तत्कालीन वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी से मुलाकात की थी। उन्होंने प्रस्ताव रखा था कि एयरलाइंस का आकार घटाया जाए, कुछ विमानों को हटाया जाए और कर्मचारियों की छंटनी की जाए। लेकिन उन्हें सलाह दी गई कि ऐसा न करें, बैंकों से समर्थन मिलेगा।
“मुझे कहा गया कि ऑपरेशन कम मत करो, बैंक सपोर्ट करेंगे। वहीं से संकट की शुरुआत हुई।” – माल्या
‘मैं धार्मिक व्यक्ति हूं, मंदिरों में दिया करोड़ों का दान‘
विजय माल्या ने बातचीत के दौरान अपने धार्मिक जीवन के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि वे पूजा-पाठ और मंदिर यात्राओं का लंबे समय से पालन कर रहे हैं और भगवान में गहरी आस्था रखते हैं।
माल्या ने दावा किया कि उन्होंने देश के कई प्रमुख मंदिरों में भारी मात्रा में दान दिया है:
- सबरीमाला मंदिर: मंदिर की सोने की छत दान दी
- तिरुपति बालाजी मंदिर, सुब्रमण्य मंदिर और मूकांबिका मंदिर में करोड़ों का चढ़ावा चढ़ाया
- मां की श्रद्धा के अनुसार कई मंदिरों में भेंट दी
राज शमानी के पॉडकास्ट में विजय माल्या का यह इंटरव्यू कई सवालों के जवाब लेकर आया। उन्होंने खुद को ‘भगोड़ा’ कहे जाने पर आपत्ति नहीं जताई, लेकिन ‘चोर’ कहे जाने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। अब देखना होगा कि भारत सरकार इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है और क्या माल्या की वापसी की कोई संभावनाएं बनती हैं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








