Ranchi: खबर मंत्र की ओर से कुछ दिन पहले बोऱिया से करमटोली मार्ग की जर्जर हालत पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर का असर यह हुआ कि प्रशासन हरकत में आया और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कार्य सिर्फ औपचारिकता के तौर पर किया जा रहा है।
सड़क की बदहाली से परेशान लोग
बोऱिया रोड की स्थिति लंबे समय से बेहद खराब है। जगह-जगह गड्ढे होने और पाइपलाइन की खुदाई के बाद सड़क और भी पतली हो चुकी थी। इस कारण बड़े वाहनों की आवाजाही तो मुश्किल हो ही रही थी, साथ ही पैदल चलना भी दुश्वार हो गया था। बरसात में गड्ढों में पानी भरने से स्थिति और बिगड़ जाती है, जिससे कई बार वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं।
सिर्फ गड्ढे भरने का काम, स्थायी समाधान नहीं
प्रशासन ने मरम्मत कार्य की शुरुआत तो कर दी है, लेकिन यह केवल गड्ढों को भरने तक ही सीमित है। लोगों का कहना है कि दिनभर भारी वाहनों के गुजरने से यह मरम्मत ज्यादा दिनों तक टिक पाएगी या नहीं, कहना मुश्किल है।
सड़क की चौड़ाई घटी, दुकानदारों और अपार्टमेंट एंट्री से बढ़ी दिक्कत
स्थानीय लोगों की दूसरी बड़ी शिकायत यह है कि पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। ऐसे में भारी वाहनों के गुजरने से ट्रैफिक जाम आम बात हो गई है। इसके अलावा कई दुकानदारों और अपार्टमेंट के प्रवेश द्वार सीधे सड़क पर बने होने से राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी और बढ़ गई है।
प्रशासन से उम्मीदें बरकरार
लोगों का कहना है कि केवल गड्ढे भरने से समस्या का समाधान नहीं होगा। सड़क की चौड़ाई बढ़ाने और स्थायी मरम्मत का काम जरूरी है। फिलहाल, खबर मंत्र की खबर के असर से मरम्मत कार्य जरूर शुरू हुआ है, लेकिन स्थानीय नागरिकों को अब भी उम्मीद है कि प्रशासन इस मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बनाएगा।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









